Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:फिरोजाबाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खैरगढ़ थाना क्षेत्र के नगला कल्याण निवासी सत्यवीर पुत्र हरिशंकर के रूप में हुई है। वह खैरगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 49/26 में वांछित चल रहा था। यह घटना 18 मार्च 2026 की है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ कंस मेले में गई थी, जहां वह भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गई। इसी दौरान आरोपी सत्यवीर उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सांखिनी चौराहा के पास छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सत्यवीर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह, उपनिरीक्षक सूरजमल, उपनिरीक्षक परविंदर, कांस्टेबल अजय दुबे और कांस्टेबल रॉकी तोमर की टीम शामिल रही। पुलिस ने घायल आरोपी को अपनी अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब आधार से बनेगा एसएन ओपीडी में पर्चा:'आभा' आईडी में सुरक्षित होगा इलाज का रिकॉर्ड, मेडिकल कॉलेज में बदल गए नियम
    Next Article
    बुलंदशहर को दिल्ली से रेल मार्ग से जोड़ने की मांग:सांसद डॉ. भोला सिंह ने लोकसभा में उठाया क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment