Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब आधार से बनेगा एसएन ओपीडी में पर्चा:'आभा' आईडी में सुरक्षित होगा इलाज का रिकॉर्ड, मेडिकल कॉलेज में बदल गए नियम

    2 hours ago

    1

    0

    एसएन मेडिकल कॉलेज में अब ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत पर्चा बनते ही मरीज का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) पर पंजीकरण होगा, जिससे इलाज, जांच और दवाओं का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा और मरीजों को बार-बार लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 3 हजार मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में व्यवस्था को आसान बनाने के लिए आधार कार्ड या आधार नंबर के जरिए पर्चा बनाया जा रहा है। पंजीकरण के साथ ही मरीज का हेल्थ रिकॉर्ड आभा आईडी में अपडेट हो जाएगा, जिससे भविष्य में इलाज के दौरान बार-बार जांच कराने की जरूरत कम होगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, आभा 14 अंकों की एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी है, जो आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बनाई जा रही है। इस आईडी में मरीज के सभी मेडिकल रिकॉर्ड—जैसे पर्चा, जांच रिपोर्ट और इलाज का विवरण—ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा। मरीज देश में कहीं भी इस आईडी के जरिए अपना इलाज करा सकेगा और डॉक्टर कंप्यूटर पर उसका पूरा रिकॉर्ड देख सकेंगे। मरीजों को ये होंगे फायदे पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन से राहत डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया सभी जांच और इलाज का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित किसी भी अस्पताल में डॉक्टर देख सकेंगे पूरा मेडिकल इतिहास बार-बार जांच और पर्चा बनवाने की जरूरत कम
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां देवरही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार:देवरिया में भोर से उमड़ी भक्तों की भीड़, डीएम दिव्या मित्तल ने विधि-विधान से किया पूजा-अर्चन
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:फिरोजाबाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment