Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का प्रयास:बलरामपुर में 'लव जाल' के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, पीड़िता परिजनों को सुपुर्द

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने, धर्म परिवर्तन का प्रयास करने और दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मामला 'छागुर गैंग' जैसे संगठित 'लव जाल' की तर्ज पर सामने आया है। घटना 23 अप्रैल की है, जब पीड़िता के पिता ने कोतवाली उतरौला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी को एक अज्ञात व्यक्ति शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 24 अप्रैल को पुलिस ने पीड़िता को लखनऊ से बरामद कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अलीरजा उर्फ अल्ताफ पुत्र अहमद रजा, निवासी रफीनगर, उतरौला के रूप में हुई। इसके बाद मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5 और बीएनएस की धारा 64(1) की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने 25 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार और हेड कांस्टेबल विनोद यादव शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यदि किसी संगठित नेटवर्क की पुष्टि होती है, तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सामने आया ब्लैकमेल करने का मामला:पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, शादी का झांसा देकर बनाए अश्लील वीडियो
    Next Article
    प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मिली राहत:जौनपुर में 1 किलोवाट कनेक्शन पर एक माह की मोहलत, जौनपुर के 1.25 लाख लाभान्वित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment