Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग साली के इश्क में सालों को कुचलकर मार डाला:फतेहपुर में जीजा ने बोलेरो से तीन बाइकों को मारी टक्कर, 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी के फतेहपुर में प्यार में रोड़ा बन रहे जीजा ने अपनी नाबालिग साली प्रेमिका की आंखों के सामने ही उसके परिवार के तीन लोगों को बोलेरो से कुचल कर हत्या कर दी। आरोपी ने तेज रफ्तार से कार को दौड़ाते हुए एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मारी। आरोपी ने पहले अपने ससुराल पक्ष की दो बाइकों को जानबूझकर टक्कर मारी, जिस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भागने की कोशिश में एक और बाइक को उड़ा दिया, जिस पर सवार पति-पत्नी बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी का अपनी नाबालिग साली से अफेयर था। वह उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के थाने में सुलह के लिए बुलाया था। रात अधिक होने के कारण पुलिस ने नाबालिग को उसी के जीजा के साथ वापस भेज दिया। थाने से निकलने के बाद बीच रास्ते में जीजा ने ससुराली परिजनों को बोलेरो से कुचल कर मार डाला। घटना के बाद आरोपी, नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बांदा-सागर मार्ग पर जोनिहा गांव के पास की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौकी अंतर्गत बड़ी देवरी गांव निवासी सत्यवान सोनी की बहन शशि की शादी 7 साल पहले पड़ोसी गांव के रहने वाले दीपक (27) से हुई थी। दीपक शादी-पार्टियों में बुकिंग पर कार चलाता है। सत्यभान की मौसेरी बहन (17) भी बचपन से उसी के साथ रहती है, जबकि उसका परिवार बांदा में रहता है। परिजनों ने बताया- दीपक और सत्यवान की नाबालिग मौसेरी बहन का अफेयर था। एक सप्ताह पहले दीपक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस बात को लेकर गांव में पंचायत हुई, पर कोई सुलह नहीं हुई। इसके बाद सत्यवान ने जोनिहां चौकी में तहरीर दी। रविवार की शाम 6 बजे दोनों पक्षों को चौकी प्रभारी अजीत सिंह पटेल ने समझौता कराने के लिए चौकी बुलाया था। दीपक अपनी बोलेरो से नाबालिग साली को लेकर पहुंचा। दूसरे पक्ष से सत्यवान सोनी, उसका मौसेरा भाई मनोज सोनी और सत्यवान का दोस्त अन्नू सोनकर एक ही बाइक से चौकी पहुंचे थे। चौकी में दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ। कोई सुलह नहीं हो सकी। रात होने के कारण चौकी प्रभारी ने नाबालिग को उसके आरोपी जीजा दीपक के साथ ही घर जाने को कहा। इसके बाद सभी चौकी से निकल गए। चौकी से महज 4 किलोमीटर दूर बांदा-सागर मार्ग पर सत्यवान और मनोज, दीपक की कार का पीछा करने लगे। इसी बात पर दीपक ने अचानक से यूटर्न लिया और तेज रफ्तार से बोलेरो चलाते हुए नाबलिग साली की आंखों के सामने ही उसके मौसेरे भाइयों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि करीब 30 मीटर के दायरे में तीनों युवक और बाइक बिखर गईं। भागने की कोशिश में बोलेरो ने एक और बाइक को टक्कर मारी, जिस पर थाना जाफरगंज के कस्बा जाफरगंज निवासी ममता देवी (35) पत्नी स्व. प्रभात कुमार, उनकी बेटी पल्लवी देवी (8), बेटा अर्पित (10) और भाई बिंदकी कोतवाली के दरियापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (30) घायल हो गए। एक अन्य बाइक को भी टक्कर मारी, पर युवक बाल-बाल बच गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जोनहां सीएचसी पहुंचाया, जहां मनोज सोनी (18) और अन्नू सोनकर (45) को मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर के इलाज के बाद सत्यवान ने भी दम तोड़ दिया। मरने से पहले बताया जीजा दीपक का नाम एसपी अभिनव मांगलिक ने बताया- हादसे के बाद जिला अस्पताल में सत्यवान ने दीपक का नाम लिया था। बताया था कि वह उसकी मौसेरी बहन को भगा ले गया है। उसने टक्कर मारी है। दीपक की तलाश की जा रही है। मां की मौत के बाद मौसी के घर रह रही थी नाबालिग सत्यवान की मां गीता देवी ने बताया- मेरी बहन की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। तभी से मेरी भतीजी 5 साल की उम्र से मेरे ही घर पर रह रही है। यहीं से पढ़ाई-लिखाई चल रही है। गीता देवी ने बताया- सत्यवान फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मनोज मजदूरी करता था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। अन्नू सोनकर गांव में खेतीबाड़ी करता है। लड़की के नाम कानपुर में बड़ा मकान सत्यवान के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया- नाबालिग लड़की के पिता ने दूसरी शादी करने से पहले उसके नाम कानपुर में एक बड़ा मकान कर दिया था। इसके अलावा भी काफी प्रॉपर्टी है। इसी के लालच में दीपक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। ---------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दूल्हे के पिता समेत 6 बारातियों की मौत:हापुड़ में बस को टक्कर मारकर उसी पर पलटा ट्रक; 3 दिन बाद बेटी की शादी थी यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बस में कुल 13 बाराती थे। बाकी दूसरी कारों से पीछे आ रहे थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोड की ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 5 साल की बच्ची को डंपर ने कुचला:सड़क पार करते समय चपेट में आई, ग्रामीणों ने शव रखकर किया हंगामा
    Next Article
    पीलीभीत में बस-टेंपो की टक्कर:अंदर फंसे यात्रियों को राहगीरों ने निकाला, 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment