Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निचलौल बीडीओ के रिफंड दावे पर सवाल:बैंक स्टेटमेंट में नहीं दिखी अतिरिक्त भुगतान की वापसी

    7 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के निचलौल ब्लॉक में सामुदायिक शौचालय निर्माण से जुड़े डबल पेमेंट मामले में बीडीओ के 'रिफंड' दावे पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीडीओ शमा सिंह ने अतिरिक्त भुगतान की गई राशि वापस जमा कराने का दावा किया है, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत बैंक स्टेटमेंट इस दावे की पुष्टि नहीं करता। यह मामला ठूठीबारी स्थित मैत्री हाट बाजार में कराए गए निर्माण कार्य से संबंधित है। आरोप है कि 'बाबा बिक्स फिल्ड' नामक फर्म को क्षेत्र पंचायत के माध्यम से ₹1,14,904 की राशि दो अलग-अलग वाउचर (STHSFC/2025-26/P/7 और STHSFC/2025-26/P/8) के जरिए जारी की गई थी, जिससे कुल भुगतान ₹2,29,808 हो गया। शिकायत के अनुसार, यह भुगतान 18 अप्रैल 2025 को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर एक ही कार्य के लिए दो बार वाउचर अपलोड करके किया गया था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ शमा सिंह ने दावा किया कि डबल पेमेंट की गई राशि वापस जमा करा दी गई है। हालांकि, शिकायतकर्ता ने उपनिदेशक पंचायती राज को भेजे गए शिकायती पत्र के साथ जो बैंक स्टेटमेंट संलग्न किया है, उसमें राशि वापसी (रिफंड) की कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं है। यह विरोधाभास पूरे मामले को और जटिल बना रहा है। यदि वास्तव में धनराशि वापस की गई है, तो वह किस खाते में जमा हुई, किस तारीख को लेनदेन हुआ और उसका बैंकिंग साक्ष्य (UTR/रसीद) क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में उपनिदेशक पंचायती राज, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सीडीओ महराजगंज ने एक जांच समिति गठित की है। समिति में परियोजना निदेशक (डीआरडीए) और सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। समिति को स्थलीय और अभिलेखीय जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। जांच के दायरे में अब यह अहम बिंदु भी शामिल है कि क्या वाकई राशि वापस की गई या यह सिर्फ एक बयान है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह मामला तकनीकी त्रुटि का है या वित्तीय अनियमितता का।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में गैस आपूर्ति पर डीएम सख्त:हर उपभोक्ता तक समयबद्ध डिलीवरी के निर्देश, कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस
    Next Article
    युवक हत्या में पुलिस की फाइनल रिपोर्ट रद्द:सुल्तानपुर में कोर्ट ने पिता की अर्जी पर अग्रिम विवेचना का आदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment