Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा हिंसा मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार:विगुल मजदूर दस्ता संगठन से जुड़े हैं, मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के संपर्क में थे

    2 hours ago

    2

    0

    पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने नोएडा हिंसा मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर थाना फेस-2 पुलिस ने हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा को पकड़ा है। इन पर श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विगुल मजदूर दस्ता के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन पर श्रमिक धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्तता पाई गई थी। इन घटनाओं के संबंध में थाना फेस-2 में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर तलाश की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए पुलिस ने हिमांशु ठाकुर (निवासी उधमसिंह नगर, उत्तराखंड और दिल्ली) और सत्यम वर्मा (निवासी लखनऊ) को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि हिमांशु ठाकुर घटना के दिन नोएडा में मौजूद था और हिंसक घटनाओं के कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग़ौरतलब की नोएडा हिंसा के मामले में पुलिस ने कुल 13 एफआईआर दर्ज की है।अब तक कुल 65 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जिसमें मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी आदित्य आनंद को भी गिरफ्तार किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने अकेले किया जुड़वा बेटियों का अंतिम संस्कार:साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ; कानपुर में पिता ने की थी हत्या
    Next Article
    गाजियाबाद में 6 साल का बच्चा तालाब में डूबा:पुलिस और आसपास के लोगों ने देर रात तक तलाशा पर नहीं लगा सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment