Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा हेट क्राइम केस:सुप्रीम कोर्ट यूपी पुलिस पर सख्त, जांच अधिकारी पर उठाए सवाल; पूछा- क्यों खेल रहे हैं हाइड एंड सीक?

    6 hours ago

    2

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के नोएडा हेट क्राइम मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। मामले के जांच अधिकारी के रवैये पर कड़ा सवाल उठाया है। अदालत ने मंगलवार को कहा कि आपका आईओ इस कोर्ट के साथ हाइड एंड सीक क्यों खेल रहा है?” जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने यूपी सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से पूछा कि एफआईआर में आईपीसी की धारा 153-बी क्यों नहीं जोड़ी गई। यह धारा राष्ट्रीय एकता के खिलाफ बयानबाजी से संबंधित है, जबकि धारा 295-ए धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामलों में लागू होती है। 16 फरवरी को राज्य सरकार ने जो बताया, वह अब तक नहीं हुआ कोर्ट ने कहा कि 16 फरवरी को राज्य की ओर से बताया गया था कि शिकायत के आधार पर धारा 153-बी और 295-ए के तहत केस दर्ज होना चाहिए था, लेकिन अब भी 153-बी नहीं जोड़ी गई है। इस पर बेंच ने असंतोष जताते हुए कहा कि दाखिल अनुपालन हलफनामा संतोषजनक नहीं है। सुनवाई के दौरान एएसजी ने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने आगे की जांच की अनुमति दे दी है और पुलिस जरूरी धाराएं जोड़ देगी। हालांकि याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि धारा 153-बी को फिर से हटा दिया गया है। कोर्ट ने जांच अधिकारी को तलब करने की बात कही, लेकिन राज्य के अनुरोध पर दो हफ्ते का समय देते हुए 19 मई को अगली सुनवाई तय की। साथ ही सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, अपने अधिकारियों को सलाह दें, वरना वे मुश्किल में पड़ेंगे। हमें उन्हें बुलाकर फटकार लगाने में कोई रुचि नहीं है। पांच साल नोएडा सेक्टर 37 में हुई थी घटना यह मामला 4 जुलाई 2021 को नोएडा में कथित हेट क्राइम से जुड़ा है। दिल्ली के रहने वाले शिकायकर्ता एक शादी में अलीगढ़ गए थे। रास्ते में नोएडा के सेक्टर 37 में उनके साथ घटना हुई। उनकी दाढ़ी और मुस्लिम पहचान के कारण उसके साथ मारपीट की गई। गाली-गलौज और उत्पीड़न किया गया। अपनी याचिका में गौतमबुद्धनगर के कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। इन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने का आरोप है। …………………………….. यह खबर भी पढ़िए भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले: प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं चलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए:ज्ञानवापी में एक दिन रुद्राभिषेक होगा, प्रयागराज में हनुमंत कथा
    Next Article
    वाराणसी पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह:सांसद और मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment