Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा NCR का नया ग्लोबल गेटवे:11,200 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार,पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे उद्धाटन

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को गौतम बुद्ध नगर जिले में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन करेंगे। पीएम सुबह करीब 11:30 बजे टर्मिनल बिल्डिंग का वॉकथ्रू करेंगे। फिर दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के फेज-1 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित किया गया है। यह दिल्ली-NCR क्षेत्र के लिए दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। यह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरक बनेगा। ये एयरपोर्ट NCR को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में डिजाइन एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें सड़क, रेल, मेट्रो और रीजनल ट्रांजिट सिस्टम का आसान एकीकरण होगा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित यह एयरपोर्ट यात्रियों और कार्गो दोनों के लिए बेहतरीन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। दिल्ली-NCR से सीधी और तेज कनेक्टिविटी नोएडा में यातायात को नई रफ्तार देने के लिए चिल्ला रोड से सेक्टर-94 तक 1.8 किमी लंबा एलिवेटेड मार्ग बन रहा है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने 150 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। यह मार्ग दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा और सेक्टर-18 तथा फिल्म सिटी के भारी ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत दिलाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत की एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह परियोजना न सिर्फ NCR की भीड़ को कम करेगी, बल्कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु चुनाव नतीजे बाद में आएंगे, सीट बंटवारे में द्रविड़ पार्टियों की बड़ी जीत
    Next Article
    खदरा में सेल्समैन पर चाकू से हमला कर लूट:घात लगाकर बैठे थे 4 बदमाश, गली में पहुंचते ही घेरकर लूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment