Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस:जल्द शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स, पहले चरण में घरेलू उड़ान और कार्गो सेवा

    10 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार की महत्वाकांक्षी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के बाद अब डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से एयरोड्रम लाइसेंस भी मिल गया है। इसके साथ ही यहां से कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। जेवर एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में विकसित किया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा। एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का मतलब है कि एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए एक बड़ा एविएशन हब बनकर उभरेगा। सरकार का मानना है कि एयरपोर्ट के शुरू होने से प्रदेश में निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। साथ ही हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा एयरपोर्ट का निर्माण पहले चरण में करीब 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें रनवे, टैक्सीवे, टर्मिनल बिल्डिंग, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार कर ली गई हैं। बैगेज हैंडलिंग, बोर्डिंग, सिक्योरिटी स्क्रीनिंग और यात्री प्रबंधन से जुड़े तकनीकी परीक्षण भी पूरे कर लिए गए हैं और ये जांच में सफल पाए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एयरपोर्ट का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की थी। शुरुआत में यहां से घरेलू उड़ानें और कार्गो सेवाएं शुरू की जाएंगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में होगा शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा। इसकी क्षमता हर साल करोड़ों यात्रियों को संभालने की होगी और यह उत्तर प्रदेश को वैश्विक एविएशन नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सालाना 50 लाख यात्रियों से होगी शुरुआत एयरपोर्ट से शुरुआत में घरेलू विमान सेवाएं शुरू होंगी और पहले चरण में हर साल करीब 50 लाख यात्री यहां से सफर कर सकेंगे। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाकर करीब 1.2 करोड़ यात्रियों तक कर दी जाएगी। साथ ही देश और विदेश तक कार्गो पहुंचाने के लिए एयर कार्गो टर्मिनल भी तैयार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मुस्कान की सफलता पर परिवार गदगद, खूब झूमें:पिता ONGC से रिटायर तो मां अंजना एडवोकेट, भाई-बहन सफलता को लेकर संकल्पित
    Next Article
    बलिया के रवि शेखर को UPSC में 176वीं रैंक:तीसरे एटेंप्ट में मिली सफलता, ऑनलाइन क्लासेस से तैयारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment