Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के हादसे का गाजियाबाद में असर:जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉट और खराब सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए

    18 hours ago

    1

    0

    नोएडा सेक्टर-150 में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पड़ोसी जिला गाजियाबाद सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को जिले में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट और खराब सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी ब्लैक स्पॉट या खराब सड़क के कारण कोई हादसा होता है और उसमें किसी कार्यदायी संस्था की लापरवाही पाई जाती है, तो उसका ऑडिट कराया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जीडीए, यूपीसीडा, एनएचएआई और सभी नगर पालिकाओं के अधिकारी शामिल हुए। 150 से कम होकर 83 हुए ब्लैक स्पॉट बैठक के बाद जिलाधिकारी मांदड़ ने बताया कि पिछली समीक्षा बैठक में 150 से अधिक ब्लैक स्पॉट और खराब सड़कें चिन्हित की गई थीं। लगातार निगरानी और कार्य में तेजी लाने के निर्देशों के बाद अब इनकी संख्या घटकर 83 रह गई है। अधिकारियों से शेष स्थानों पर कार्य पूरा करने की समय सीमा तय करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़क मरम्मत, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य सड़क हादसों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान दिवस पर बिजली-बीमा और बीज की समस्या:गन्ना भुगतान जल्दी कराने की मांग, मक्का की बुवाई का तरीका बताया
    Next Article
    महिला आयोग सदस्य ने मेरठ में दिखाई गोदान फिल्म:महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज बोले- संस्कार के अभाव में हो रहे पारिवारिक विघन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment