Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Google Pay कस्टमर केयर बनकर 1.93 लाख ठगे:टिकट रिफंड का झांसा देकर APK फाइल डाउनलोड कराई, फिर मोबाइल हैक कर उड़ाई रकम

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के कर्नलगंज में पुराना कटरा निवासी सुनील कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। गूगल पे कस्टमर केयर बनकर संपर्क करने वाले जालसाजों ने उनके मोबाइल पर APK फाइल डाउनलोड कराई और न सिर्फ उनके बल्कि उनके परिवार के चार लोगों के बैंक खातों से कुल 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंटरनेट से खोजा था कस्टमर केयर नंबर पीड़ित ने पुलिस को बताया, उन्होंने 24 दिसंबर की रात करीब 9:14 बजे दिल्ली से प्रयागराज की बुक की गई ट्रेन टिकट का रिफंड न मिलने पर इंटरनेट पर मिले एक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। कुछ ही देर बाद दूसरे नंबर से उनके व्हाट्सएप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गूगल पे का प्रतिनिधि बताते हुए एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा। APK file डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हुआ पीड़ित के अनुसार, जैसे ही उन्होंने बताए गए निर्देशों का पालन किया, जालसाजों ने उनके मोबाइल का रिमोट एक्सेस ले लिया। इसके बाद उनसे Google Pay और PhonePe ऐप खोलने को कहा गया। आरोपी ने यह भी कहा कि ट्रांजेक्शन में समय लग रहा है और 24 घंटे में पैसा वापस हो जाएगा। अलग-अलग खातों से निकाली गई रकम पीड़ित के अनुसार, उनके मोबाइल नंबर से जुड़े परिवार के खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए। जब उन्होंने खाते से पैसा कटने की जानकारी दी तो आरोपी ने माफी मांगते हुए रकम वापस आने का आश्वासन दिया, लेकिन पैसा वापस नहीं आया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इस मामले में पीड़ित ने कर्नलगंज थाने में लिखित तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में साइबर सेल को भी एक रिपोर्ट भेजी गई है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनका डिटेल निकलवाया जा रहा है। साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन डिटेल और कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तारीखें न दें, मामले निस्तारित करें:DM ने सभी एसडीएम को दिए सख्त निर्देश; गुणवत्ता का रखना होगा ध्यान
    Next Article
    शाहजहांपुर में महिला का सुसाइड, पति समेत 4 पर FIR:मरने से पहले वीडियो बनाया, बोली- तुमने उसके लिए मुझे छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment