Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के जूनियर इंजीनियर के निलंबन पर रोक:अधीक्षण अभियंता को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं, फिर भी यूपी में ऐसा

    3 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में तैनात उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के एक अवर अभियंता के निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रथमदृष्टया माना है कि नई नियमावली के तहत कर्मचारियों को निलंबित करने का कानूनी अधिकार अधीक्षण अभियंता को नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने सचिन वर्मा की याचिका पर उसके अधिवक्ता और सरकारी वकील को सुनकर दिया है। पावर कार्पोरेशन में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत याची को अधीक्षक अभियंता गत नौ जनवरी 2026 को याची को निलंबित कर दिया। इस याची के अधिवक्ता सत्यव्रत सहाय ने तर्क दिया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर्मचारी (अनुशासनात्मक एवं अपील) नियमावली 2020 के अनुसार निलंबन की शक्ति केवल नियुक्ति प्राधिकारी यानी मुख्य अभियंता के पास है। अभियंता के पास सस्पेंड करने का अधिकार नहीं अधिवक्ता का कहना था कि 2020 की नियमावली लागू होने के बाद मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता को अपनी शक्तियां हस्तांतरित नहीं की हैं। ऐसे में अधीक्षण अभियंता के पास याची सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद प्रदेशभर में इसी तरह निलंबन किया जा रहा है। विभाग की ओर से तर्क दिया गया कि 2020 से पहले के कुछ पुराने कार्यकारी आदेशों के तहत अधीक्षण अभियंता के पास यह शक्ति थी। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि नई नियमावली आने के बाद पुराने आदेश प्रभावी रह सकते हैं या नहीं। कोर्ट ने कहा कि निलंबन के साथ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही या चार्जशीट का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। ऐसे में अगली सुनवाई तक याची के निलंबन आदेश पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुख्य अभियंता चाहे तो कानून के अनुसार इस निलंबन की पुष्टि कर सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की मृत्यु पर एक्स-पार्टी (एकतरफा) तलाक रद्द नहीं:कोर्ट ने कहा, पति या पत्नी की मृत्यु के बाद वैवाहिक विवाद समाप्त हो जाता है
    Next Article
    फर्जी IAS निकला हाई स्कूल पास:गोरखपुर में 26वीं शादी करने आया था, इटावा के जीजा ने खोली साले की पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment