Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 12 साल बाद यमुना पुश्ता की होगी मरम्मत:11.20 किमी सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 34.18 करोड़, सिचाईं विभाग करेगा काम

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा में 12 साल बाद यमुना मार्जिनल बंध पर बनी चार लेन सड़क की मरम्मत की जाएगी। 11.20 किमी लंबी इस रोड की मरम्मत में करीब 34.18 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। परियोजना के लिए प्राधिकरण ने इसकी स्वीकृति दे दी है। मरम्मत का काम मई महीने में शुरू हो जाएगा। करीब तीन महीने में इसे पूरा किया जाएगा। यह सड़क ग्राम असगरपुर, रायपुर, नगला नगली, नगला बाजिदपुर समेत नोएडा के कई गांवों को जोड़ती है और यमुना नदी में बाढ़ आने की स्थिति में सुरक्षा तटबंध का भी काम करती है। बाढ़ के दौरान इसी सड़क पर ही अस्थाई कैंप भी लगाए जाते है। साल 2014 में इस सड़क का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की वित्तीय सहायता से सिंचाई विभाग ने कराया था। सड़क के धसने की स्थिति भारी यातायात और लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में सड़क को दोबारा से मरम्मत की जाएगी। जीएम एके आरोड़ा ने बताया कि मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जबकि सिटी साइड लेन में गेबियन बॉक्स से पानी रिसाव और ड्रेनेज पाइप जाम होने के कारण सड़क धंसने जैसी स्थिति बन गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्वीकृत परियोजना के तहत सड़क की पूरी लंबाई में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसमें क्रैश बैरियर, आरसीसी ड्रेन शूट, गेबियन ग्राउटिंग, जल निकासी व्यवस्था, जीएसबी, डीबीएम, बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) और रोड पेंटिंग जैसे कार्य शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद बंध से जुड़े गांवों और सेक्टरों के लोगों को बेहतर वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद सीट पर भाजपा से पहली पसंद संजीव शर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अखिलेश गर्ग, बसपा से दीपक बंसल पहली पसंद
    Next Article
    शामली सीट पर विधायक प्रसन्न कुमार जनता की पहली पसंद:भाजपा से तेजेन्द्र निर्वाल, सपा से राजेश्वर बंसल, बसपा से विजेंद्र मलिक पसंदीदा उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment