Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 164 विदेशियों को बंधक बनाया:जॉब देने के नाम पर बुलाया, पासपोर्ट छीन लिए; यहां साइबर फ्रॉड करवाते थे

    18 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर 136 में पीजी में बंधक बनाए गए 164 विदेशी नागरिकों को रिहा कराया गया है। उन्हें अच्छी नौकरी का झांसा देकर विदेशों से बुलाया गया था। यहां आने पर उनका पासपोर्ट रख लिया गया था। उनसे कॉल सेंटर में जबरन साइबर ठगी कराई जा रही थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को नोएडा पुलिस की मदद से कॉल सेंटर पर छापा मारा तो इसका पता चला। उन्होंने इस मामले में मलेशिया के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ये सभी विदेशी नागरिक बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला दिल्ली के ज्वाइंट सीपी क्राइम सुरेंद्र कुमार ने बताया- करीब एक सप्ताह पहले एक मलेशियाई नागरिक ने ई-मेल से शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। मामले की छानबीन करने पर नोएडा के 136 में कॉल सेंटर का पता चला। इसके बाद गुरुवार दोपहर को नोएडा पुलिस की टीम के साथ कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। वहां पर 164 विदेशी नागरिक काम करते मिले। छह महीने के वीजा पर आए थे विदेशी नागरिक जांच में सामने आया है कि विदेशी नागरिक छह महीने की अवधि के वीजा पर भारत आए थे। यहां आने पर उनका वीजा रख लिया गया था। उन्हें पीजी में बंधक बनाकर रखा गया था। 40 गाड़ियों से उन्हें कॉल सेंटर लाया जाता था। यहां पर उनसे साइबर ठगी कराई जाती थी। भारतीय हैंडलरों के नाम आए सामने जांच में जेंटट्रिक्स और क्वांटवोरो जैसे फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और एपीके आधारित एप के इस्तेमाल का पता चला है। नेटवर्क में भारतीय हैंडलर सुनील कुमार और सुशील कुमार की भूमिका भी सामने आई है। दोनों अभी फरार हैं। मौके से मलेशियाएक के नागरिक तन गुआन वेई (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ करने में जुटी है। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि वे किस उद्देश्य से भारत आए थे और क्या वीजा की शर्तें उनके वास्तविक काम के अनुरूप थीं। बुलाने वाली कंपनी व एजेंटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बिना पुलिस सत्यापन पीजी में रह रहे थे पता चला है कि उन्हें सेक्टर- 136 के एक पीजी में बिना पुलिस सत्यापन के रखा गया था। इस संबंध में पीजी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस विदेशी नागरिकों के ठहरने, उनके दस्तावेज और संचालक की भूमिका की जांच कर रही है। पीजी को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। 175 से अधिक डेस्कटॉप, लैपटॉप और पासपोर्ट जब्त कॉल सेंटर से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और संचार उपकरण जब्त किए गए हैं। मौके से 355 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा 175 से अधिक डेस्कटॉप, लैपटॉप और कई सिम कार्ड (जिनमें अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड भी शामिल हैं) बरामद किए गए हैं।.लगभग 175 पासपोर्ट का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में ठंड बढ़ी, रामलला गर्म पानी से नहा रहे:25 जिलों में कोहरा, 4 शहरों में पारा 9°C; 2 दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट
    Next Article
    UP में छा गया बिना चेहरे वाला 'अब्दुल':एक थाली से पाठकजी ने बनाया माहौल, सूने पंडाल में अफसरों का डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment