Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बना पुलिस इंडस्ट्रियल सेल:DCP और ACP रैंक के अधिकारी शामिल, 4 लाख श्रमिकों को फायदा, शासन को भेजा प्रस्ताव

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के बाद पुलिस ने एक बड़ा कदम उठया। श्रमिकों और कारोबारियों की शिकायत का निवारण करने के लिए अलग से पुलिस उपायुक्त इंडस्ट्रियल का पद बनाया गया है। पुलिस उपायुक्त इंडस्ट्रियल के अंडर में सहायक पुलिस आयुक्त इंडस्ट्रीज, 03 निरीक्षक व अलग-अलग रैंक के 25 अधिकारी व कर्मचारी कार्य करेंगे। पुलिस उपायुक्त इंडस्ट्रीज का सीयूजी 8595902508 रहेगा। इस प्रस्ताव को अपर पुलिस आयुक्त कानून -व्यवस्था एवं पुलिस उपायुक्त द्वारा विस्तृत रूप से तैयार कर तीन दिन के अंदर पुलिस महानिदेशक, उप्र लखनऊ और गृह विभाग, उप्र शासन को भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही,अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था द्वारा एक विस्तृत एसओपी तैयार की जा रही है। इस एसओपी को जल्द ही जारी किया जाएगा। यही नहीं उक्त सेल तत्काल प्रभाव से कार्य करना शुरू करेगा। 4 लाख श्रमिकों को फायदा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर के तीन जोन में लगभग 15000 रजिस्टर्ड औद्योगिक इकाइयां, जिनमें लघु उद्योग, मध्यम उद्योग व बड़ी और बहुराष्ट्रीय विभिन्न प्रकार के औद्योगिक संस्थान शामिल है। इनमें कुल मिलाकर लगभग दो लाख से अधिक कंपनियां हैं। जिनमें लगभग चार लाख श्रमिक कार्यरत है। सीधे पुलिस से किया जा सकेगा संवाद गौतमबुद्ध नगर एक बड़ा इंडस्ट्रीज सेक्टर है। जिसमें लघु, मध्यम व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां, जिनमें जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और मल्टीनेशनल स्तरीय इकाइयां हैं, इनमें लगातार संवाद स्थापित करने, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करने, श्रमिक संगठनों, श्रमिक समूहों व श्रमिकों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों के निवारण के लिए, उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा लागू सभी कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए ये पद बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में शव रखकर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज:17 नामजद सहित 117 पर FIR, युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने पर कार्रवाई
    Next Article
    शामली में दोस्तों ने युवक की हत्या की थी:परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस में धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment