Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में दोस्तों ने युवक की हत्या की थी:परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस में धरने पर बैठे

    2 hours ago

    1

    0

    शामली के कांधला थाना क्षेत्र के जसाला गांव के पास एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच, मृतक के परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ आज एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना 23 अप्रैल को कांधला थाना क्षेत्र के जसाला गांव के पास रेलवे फाटक के नजदीक हुई थी। मोनू कुमार नामक युवक का पैर कट गया था, और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने मोनू के दोस्त शुभम और सचिन पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर शुभम और सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, मृतक मोनू के परिजनों का आरोप है कि शुभम और सचिन के साथ पांच से सात अन्य साथी भी थे, जिन्होंने मोनू को घर से बुलाकर उसकी हत्या की और इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। आज मृतक मोनू के परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से हत्या में शामिल सभी अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की अपील की। ग्रामीणों ने भी इस बात पर जोर दिया कि मोनू की हत्या घर से बुलाकर की गई थी, न कि यह कोई दुर्घटना थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बना पुलिस इंडस्ट्रियल सेल:DCP और ACP रैंक के अधिकारी शामिल, 4 लाख श्रमिकों को फायदा, शासन को भेजा प्रस्ताव
    Next Article
    जगदीशपुर में समाजवादी पार्टी से डॉ. अजय पासी पहली पसंद:जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पसंद किया, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment