Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बारिश का यलो अलर्ट:अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जाएगा, 30 किमी प्रतिघंटा तक चलेंगी हवा

    1 day ago

    6

    0

    नोएडा में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुरुवार को नोएडा में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए इस बदलाव का असर अगले दो दिन तक रहने के आसार हैं। शुक्रवार को भी बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 31 अक्टूबर के बाद बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। अक्टूबर में सामान्य से करीब पांच गुना ज्यादा बारिश इस बार अक्टूबर में नोएडा में सामान्य से कई गुना ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर पूरे महीने में करीब 4.7 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ी है और लोगों को सुबह-शाम बदलते मौसम का अहसास हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैड़ी के 56 घाट, 30 लाख दीपक जलाने की तैयारियां:6 नवंबर से 8 नवम्बर तक राममंदिर का वैभव देखने लायक होगा
    Next Article
    फिरोजाबाद अस्पताल में महिला की मौत:इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा; डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment