Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में फ्लावर शो के लिए बन रहा केदारनाथ मंदिर:30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा बनाया जा रहा, बाहरी काम पूरा, अब फूल लगेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां सेक्टर-33 चिल्ड्रन पार्क में शुरू हो गई है। थीम केदारनाथ मंदिर पर है। ऐसे में केदारनाथ मंदिर का बाहरी खाका तैयार कर लिया गया है। अब दो से तीन दिन में इस पर फूल लगाए जाएंगे। ये मंदिर करीब 30 फीट लंबा एवं 40 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इसी तरह मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर है। ये 22 फीट लंबा और करीब 25 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इसके अलावा फूलों से त्रिशुल, डमरू एवं नंदी को केदार मंदिर के सामने स्थापित किया जाएगा। जिसकी 08 फीट लंबाई और 03 फीट ऊंचाई का है। इसके खाचे तैयार कर लिए गए है। करेले से 6 फीट के हाथी को बनाया जाएगा। मुख्य पाथवे बास्केट सौन्दर्यकरण किया जाएगा। ये 07 फीट में बनेगा। बास्केट फॉर पोट्स फ्लॉवर भी 7 फीट में बनेगा। प्रवेश पाथवे द्वार एवं प्रवेश गार्डन द्वार 10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई में बनेगा। टॉप बास्केट फ्लो 08 फीट लंबाई का निर्माण होगा। इसके अलावा ढोलक शेप (बास्केट सटेप), फ्लोरल रेप्लिका आफ मटका फ्लो, फ्लोरल रेप्लिका आफ बुद्धा लोटस और आकृतियां बनाई जाएंगी। ये होंगे कार्यक्रम 19 फरवरी को सांसद गौतमबुद्धनगर डाक्टर महेश शर्मा, विधायक नोएडा पंकज सिंह फ्लावर शो का उद्घाटन करेंगे। आईटीबीपी बैंड टीम की ओर से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। 20 फरवरी सवत्र बैंड अपनी प्रस्तुती देगा। 21 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं को उनकी ओर से तैयार किए गए गाडर्न जज की ओर से आंकलन किया जाएगा। उनको पुरस्कृत किया जाएगा। 22 फरवरी को स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हो सके और उनको पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 22 फरवरी को ही समापन समारोह में कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमे विभिन्न कवि जैसे डॉ० विष्णु सक्सेना "श्रंगार रस", डॉ अर्जुन शिशौदिया "वीर रस", अनिल अगवंशी "हास्य-व्यंग्य रस", शंभू शिखर "हास्य-व्यंग्य रस", कल्पना शुक्ला "श्रंगार रस, विनोद पाण्डेय "हास्य-व्यंग्य रस" अपनी प्रस्तुति देंगे। 90 स्टॉल और 38 नर्सरी होंगी शामिल फ्लावर शो में 90 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों के स्वागत के लिये तैयार है। जिनमें 38 नर्सरी है। इसमें कुछ कलिम्पोंग और भीमताल से आ रहे है। बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले आदि यहां मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में कल रहेंगे डिप्टी सीएम केशव:बजट 2026 पर युवाओं से करेंगे संवाद, निजी कार्यक्रम में शामिल होने बृजेश पाठक भी आएंगे
    Next Article
    लखनऊ में मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली रफ्तार:180 करोड़ से बनेगा वसंतकुंज में मॉडर्न डिपो, दूसरा बड़ा टेंडर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment