Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कल रहेंगे डिप्टी सीएम केशव:बजट 2026 पर युवाओं से करेंगे संवाद, निजी कार्यक्रम में शामिल होने बृजेश पाठक भी आएंगे

    7 hours ago

    1

    0

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी सीएम शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। उधर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी शुक्रवार को सुबह प्रयागराज पहुंचेंगे सुबह। शाम को पहुंचेंगे प्रयागराज डिप्टी सीएम शाम 4:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे जिला पंचायत सभागार जाएंगे, जहां भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। युवा मोर्चा ने ‘बजट 2026 पर युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख योजनाओं और युवाओं से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दौरान डिप्टी सीएम युवाओं को सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। इसके बाद शाम 5:20 बजे वे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे, जहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे शाम 6:10 बजे डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों और स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही वे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का जायजा भी लेंगे। डिप्टी सीएम प्रयागराज में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 10:00 बजे वे प्रयागराज से अंबेडकर नगर के लिए रवाना हो जाएंगे। निगम चुनाव: कुंज बिहारी प्रभारी, वरुण बने पर्यवेक्षक नगर निगम में 17 फरवरी को होने वाले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पार्टी संगठन के महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा को चुनाव प्रभारी और वरुण केसरवानी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारात जाते समय रोककर हमले का आरोपी अरेस्ट:जान से करने का प्रयास, बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी किया गया हमला
    Next Article
    नोएडा में फ्लावर शो के लिए बन रहा केदारनाथ मंदिर:30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा बनाया जा रहा, बाहरी काम पूरा, अब फूल लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment