Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कूड़ा उठाने वाली कंपनी पर 10.38 लाख जुर्माना:सात दिन में नहीं चली 157 गाड़ियां, 1.29 लाख घरों से नहीं उठाया कूड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम ठीक से नहीं किया जा रहा। ये कार्य एग्रीमेंट पर एजी इनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि दो महीने की मॉनिटरिंग के बाद कार्य में लापरवाही सामने आई। ऐसे में कंपनी पर 10 लाख 38 हजार 290 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसा रहा तो एग्रीमेंट निरस्त भी किया जा सकता है। प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर कहा कि कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी पर्याप्त मात्रा में नहीं लगाई गई हैं। गाडियां लगी भी है उनमें से 25 प्रतिशत खराब है। खराब गाड़ियों की मरम्मत एजेंसी द्वारा नहीं कराई जा रही। गाड़ियां नहीं आने से सड़को पर फेंका कूड़ा साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन के लिए अतिरिक्त गाड़ियां नहीं लगाई गई। नियमित रूप से गाड़ियां नहीं आने के कारण लोग इधर-उधर खाली स्थानों पर व मुख्य मार्गों पर कूड़ा फेंक रहे है। इस कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसकी लगातार शिकायत मिल रही है। सात दिन में 157 गाड़ियां नहीं चली प्राधिकरण ने एग्रीमेंट के अनुसार दो प्रकार से जुर्माना लगाया। पहला 25 मार्च से 31 मार्च 2026 तक 157 गाड़ियां सड़क पर कूड़ा उठाने के लिए नहीं चली। बता दे सभी गाड़ियां जीपीएस से कनेक्ट है। इसलिए उनके मूवमेंट की जानकारी प्राधिकरण को रहती है। ऐसे में प्राधिकरण ने गाड़ियां नहीं चलने पर कुल 3 लाख 92 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। सात दिन में 1 लाख घरों से नहीं उठा कूड़ा इसके अलावा 25 मार्च से 31 मार्च तक कंपनी ने 1 लाख 29 हजार 158 घरों से कूड़ा नहीं उठाया। प्रति मकान पेनाल्टी के हिसाब से 6 लाख 45 हजार 790 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यानी कुल मिलाकर 10 लाख 38 हजार 290 रुपए कंपनी को देना होगा। साथ ही भविष्य में नियमित सेवा देने के लिए नियमों के अनुसार कार्य करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी अमूल बनास डेयरी प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन:बोले - 300 में 8 घंटे, हर दिन काम, त्योहार पर भी छुट्टी नहीं
    Next Article
    मेरठ में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू:14 वर्ष की बालिकाओं को लग रहा टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment