Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू:14 वर्ष की बालिकाओं को लग रहा टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य 14 वर्ष की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम की शुरुआत तीन बालिकाओं—खुशबू, परिधि और मानवी—को टीका लगाकर की गई। इसके अतिरिक्त, लक्ष्मी नामक एक अन्य लाभार्थी को भी टीका लगाया गया। इस अभियान के तहत उन बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है, जिनकी आयु आधार कार्ड के अनुसार 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और वे 15वें वर्ष में प्रवेश करने वाली हैं। टीकाकरण के बाद सभी लाभार्थियों को एचपीवी वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, डॉ. अंकुर त्यागी ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं का अधिक से अधिक एचपीवी टीकाकरण कराएं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सुरक्षित और अत्यंत प्रभावी है। यह टीका पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी, अल्ताफ और टीकाकरण टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कूड़ा उठाने वाली कंपनी पर 10.38 लाख जुर्माना:सात दिन में नहीं चली 157 गाड़ियां, 1.29 लाख घरों से नहीं उठाया कूड़ा
    Next Article
    रील के बहाने लड़की के हाथ-पैर बांधे...चाकू से गला रेता:बिहार के प्रेमी ने गोंडा आकर किया मर्डर, लगातार पैसे मांग रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment