Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड:घर के स्टडी रुम में लगाई फांसी, नोट में लिखा "संपत्ति ट्रांसफर में करे मदद"

    1 hour ago

    1

    0

    सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू सोसाइटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गुरुवार स्टडी रूम में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सोकर उठे पत्नी और बेटे ने की इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिला जालौन के किशनपुरा गांव निवासी 43 साल के अनुराग निरंजन पेशे से इंजीनियर थे। वह रेलवे को सॉफ्टवेयर सेवा प्रदान करने वाली अर्द्धसरकारी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी करते थे। वह पिछले कुछ सालों से अंतरिक्ष गोल्फ व्यू अपार्टमेंट सोसाइटी एक टॉवर में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में रहते थे। परिवार में उनके अलावा पत्नी और 16 साल का बेटा है। स्टडी रूम में किया सुसाइड गुरुवार सुबह करीब सात बजे पत्नी और बेटा जब सोकर उठे तो अनुराग स्टडी रूम में रस्सी के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। यह देख मां-बेटा की चीख निकल गई। सोसाइटी में यह सूचना आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से शव को नीचे उतारा। सुसाइड नोट में परिजनों को लिखा सॉरी पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। नोट में माता-पिता, पत्नी-पुत्र और दोस्त को सॉरी लिखा था। दोस्त से निवेदन किया था कि वह उसकी मौत के बाद संपत्ति के ट्रांसफर में उनकी मदद करे। हालांकि सुसाइड नोट में सुसाइड का कारण नहीं बताया और किसी पर आरोप भी नहीं लगाया है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की डिटेल से सुसाइड के कारणों की जांच कर कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है। फ्लैट खरीदा था बैंक से लिया ऋण अनुराग ने पिछले दिनों दूसरा फ्लैट खरीदा था, जिस पर बैंक से कुछ ऋण भी लिया था। वहीं, पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि अनुराग बैडमिंटन खेलते थे। सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार सुबह करीब तीन बजे वह उठे और नीचे कार में रखी बैडमिंटन किट लेकर वापस लौटे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने किट से प्लास्टिक की रस्सी निकाली और फंदा लगाकर जान दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बॉडी बिल्डर ने खुद को मारा चाकू, मौत:भाई से फोन पर हुआ था झगड़ा, जिम बॉडी होने के चलते नहीं रुका खून
    Next Article
    समाज के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं संजय निषाद:रुक्मणि निषाद बोलीं- 2027 में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे अखिलेश यादव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment