Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाज के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं संजय निषाद:रुक्मणि निषाद बोलीं- 2027 में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे अखिलेश यादव

    1 hour ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणि निषाद ने सपा और निषाद समाज के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच संजय निषाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संजय निषाद पर समाज के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। रुक्मणि निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, 2027 में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अखिलेश यादव बैठेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और इसके लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगी। फूलन देवी का नाम लेकर जताया समर्थन रुक्मणि निषाद ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी बहन फूलन देवी को बेटी का दर्जा दिया था। इसी नाते वह अखिलेश यादव को अपना भाई मानती हैं और उन्हें पूरा समर्थन देंगी। रुक्मणि निषाद मूलरूप से जालौन की रहने वाली हैं। उनकी ससुराल औरैया के बूढ़ादाना गांव में है। अक्टूबर 2019 में उन्होंने प्रगतिशील मानव समाज पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुई थीं। वह लंबे समय से जालौन और आसपास के जिलों में महिलाओं और पिछड़ों के मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। सपा ने उन्हें महिला विंग का प्रमुख बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए साफ राजनीतिक संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, मीरजापुर, वाराणसी, सुलतानपुर, फतेहपुर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही और प्रयागराज जैसे जिलों में निषाद समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। चुनाव में इस समुदाय का रुख नतीजों को प्रभावित कर सकता है। निषाद समाज और सपा का कनेक्शन पूर्व में यह समाज सपा से जुड़ा रहा है। जब मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को मीरजापुर से सांसद बनाया था, तब समाज पर सपा की मजबूत पकड़ मानी जाती थी। हालांकि, 2022 के चुनाव में पूरा साथ नहीं मिला था। इस बार सपा सभी छोटी-बड़ी जातियों को एकजुट करने की रणनीति पर काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड:घर के स्टडी रुम में लगाई फांसी, नोट में लिखा "संपत्ति ट्रांसफर में करे मदद"
    Next Article
    बाइक-एक्टिवा की टक्कर में किन्नर की मौत, युवक घायल:बुलंदशहर के सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment