Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में शौचालयों से प्राधिकरण को मिलेगा 90 करोड़:10 साल तक कंपनी करेंगी विज्ञापन, शौचालयों को साफ-सुथरा और संचालन की होगी जिम्मेदारी

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा में प्राधिकरण को शौचालयों से बड़ी आमदनी होने जा रही है। 10 साल में करीब 90 करोड़ रुपए प्राधिकरण के खाते में आएगा। यानी सालाना करीब 9 करोड़ रुपए। ये सिर्फ पीएच-1 यानी 150 सार्वजनिक शौचालय से आएगा। जबकि प्राधिकरण ने 256 शौचालय बनवाए है। जिनके रखरखाव और संचालन का पैसा भी प्राधिकरण को खर्च नहीं करना होगा। विज्ञापन से आएगा पैसा दरअसल, प्राधिकरण ने 256 शौचालयों की जिम्मेदारी अलग-अलग एजेंसी को दी है। जिम्मेदारी के साथ एजेंसी को विज्ञापन का राइट भी दिया गया है। विज्ञापन के जरिए वो पैसा कमाएंगी , शौचालयों को रखरखाव और मैनटेन भी करेंगी। साथ ही होने वाली मरम्मत का काम और गार्ड की तैनाती भी कंपनियां ही करेंगी। विज्ञापन से कमाई का एक हिस्सा प्राधिकरण को देंगी। 10 साल तक करेगी रखरखाव प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि करीब 150 शौचालय पीएच-1 में है। इनकी जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी गई। 10 साल तक कंपनी उनका रखरखाव और संचालन करेगी। विज्ञापन के जरिए कमाई करेंगी और उसका एक हिस्सा करीब 90 करोड़ रुपए वो प्राधिकरण को देंगी। मई तक खुल जाएंगे सभी शौचालय उन्होंने बताया कि मई के पहले सप्ताह तक सभी बंद सार्वजनिक शौचालयों को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। किसी प्रकार की गंदगी मिलने पर प्राधिकरण कंपनी पर जुर्माना या बड़ा एक्शन भी ले सकती है। इस व्यवस्था से प्राधिकरण पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। शहर में साफ-सफाई की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पडरौना विधानसभा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद:सपा से विक्रमा यादव पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    शमसान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सीतापुर में पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच,शराब का आदी था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment