Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में श्रमिक हिंसा पर गरमाई सियासत:सपा-कांग्रेस का जुबानी हमला, अजय राय ने पाकिस्तान एंगल पर सरकार को घेरा

    6 hours ago

    1

    0

    नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन ने अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले लिया है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों ने घटनाक्रम को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। एक ओर जहां सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों के परिजनों से मिलने नोएडा पहुंचा, वहीं पुलिस ने उन्हें डीएनडी फ्लाईओवर पर ही रोक दिया। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और अतुल प्रधान के नेतृत्व में सपा नेताओं ने मौके पर ही धरना देकर सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान डीएनडी पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस सभी नेताओं को अपने साथ पुलिस लाइन ले गई। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भी इस पूरे मामले में सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने श्रमिक आंदोलन में पाकिस्तान एंगल तलाशने पर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सरकार खुद आपकी है, तो किसी भी तरह की साजिश या एंगल सामने आता है, तो यह आपकी विफलता को दर्शाता है। नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय में बातचीत के दौरान अजय राय ने हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के लिए सीधे तौर पर योगी आदित्यनाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार श्रमिकों के वेतन वृद्धि और अधिकारों को लेकर उन्हें भ्रमित कर रही है और उनका शोषण हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि श्रमिकों पर दर्ज सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और गिरफ्तार लोगों को रिहा किया जाए। साथ ही, प्रदर्शन के दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। हाउस अरेस्ट का लगाया आरोप अजय राय सेक्टर-52 में थे वे श्रमिकों से मिलने फेज-2 जाना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको जिला कांग्रेस कार्यलय में ही साथियों के साथ हाउस अरेस्ट किया गया। जिसके बाद वो वहीं से रवाना हो गए। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटरनोएडा के कई कांग्रेस और सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट और सड़क पर रोका गया। बढ़ रहा सियासी टकराव नोएडा का श्रमिक आंदोलन अब श्रमिक मुद्दों से आगे बढ़कर सियासी टकराव का केंद्र बन गया है, जहां विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने कदमों को सही ठहरा रहा है। हालांकि इस मामले में अभी और राजनितिक दलों के नोएडा पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। सेक्टर-8 में श्रमिकों को समझाया श्रमिकों के आंदोलन की आग सेक्टर-8 पहुंची। यहां एक कंपनी में काम करने वाली महिलाएं सड़क पर आ गई। मौके पर पुलिस कमिश्नर ने खुद पहुंचाकर स्थिति को संभाला और महिलाओं से बातचीत की। मामले को शांत कराया। जिसके बाद महिलाएं काम पर लौट गई। इस दौरान सेक्टर-8 में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, स्टेशन मास्टर ने रोका:उझानी के अनुराग सिंह को जीएम ने 'सेफ्टी स्टार' से नवाजा
    Next Article
    डीएम ने वर्षा प्रभावित गेहूं खरीदने के दिए निर्देश:हाथरस में किया गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण, पारदर्शिता पर रहा फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment