Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में टेम्प्रेचर 33°C:तेज हवा बह रही, बारिश के आसार, 10 मई तक बादल छाए रहेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा में सोमवार रात रूक-रूक बारिश और तेज हवाओं के चलते मंगलवार को मौसम सुहावना है। हालांकि धूप तेज हे लेकिन तपिश काफी कम है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाएगा। वही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत है। ऐसे में दोपहर में लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हवा की रफ्तार 6 किमी प्रतिघंटा है। आईएमडी मुताबिक दोपहर बाद या शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बुधवार से लेकर 10 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि आईएमडी की तरफ से कोई भी वार्निंग इन पांच दिनों के लिए कोई भी वार्निंग और अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा। जिससे लोगों को तेज तापिश से राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। उसका असर नोएडा में दिख रहा है। ऐसे में यहां दोपहर बाद तेज हवा और बारिश के आसर है। हालांकि असर अब आंशिक है। इसलिए ज्यादा बारिश नहीं होगी। बहरहाल सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार को आसमान अभी तक साफ और धूप खिली हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मौसम का उतार-चढ़ाव कर रहा लोगों को बीमार:बदलते मौसम में डायरिया, वायरल फीवर त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े
    Next Article
    आगरा में तेज हवाओं के साथ बारिश:ताजमहल में इधर-उधर छिपे पर्यटक, कल भी आंधी और बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment