Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में वाटर की पाइपलाइन फटी:तेज बहाव से सड़क पर आया पानी, लोगों ने की रिपयेरिंग की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा के सेक्टर-22 में समर विला स्कूल के पास मंगलवार को पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ पानी निकलने लगा। इससे सड़क पर झरने जैसी स्थिति बन गई और अब तक लाखों लीटर पानी बह चुका है। पानी का बहाव तेज होने के कारण आसपास की सड़क पर पानी भर गया। पाइपलाइन फटने से आसपास के सेक्टरों में पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। मेन सप्लाई बंद कर शुरू हुई मरम्मत प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फटने से यह समस्या हुई है। पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी गई है। मेन सप्लाई बंद करके काम किया जा रहा है। प्राधिकरण ने दो से तीन घंटे में मरम्मत पूरी करने का लक्ष्य रखा है। पुरानी पाइपलाइन होने की शिकायत स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। इसी वजह से पहले भी कई बार इस जगह पाइपलाइन फट चुकी है। लोगों ने मांग की है कि पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बार-बार लीकेज और पानी की बर्बादी की समस्या न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में फिर बिगड़े बाढ़ के हालात:गंगा खतरे के निशान से महज 40 सेमी नीचे, 22 नावें लगाईं
    Next Article
    सांप ने डसा तो भाई ने 150 थप्पड़ मारे:हरदोई में डॉक्टर बोले-सोया तो मर जाएगा, भाइयों ने जगाए रखा; 20 इंजेक्शन लगाकर जान बचाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment