Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांप ने डसा तो भाई ने 150 थप्पड़ मारे:हरदोई में डॉक्टर बोले-सोया तो मर जाएगा, भाइयों ने जगाए रखा; 20 इंजेक्शन लगाकर जान बचाई

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई में एक युवक को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ी तो दो भाई अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की हालत ज्यादा बिगड़ती देखकर डॉक्टर ने हिदायत दी कि उसे किसी भी कीमत पर सोने मत देना। अगर सो गया तो मर जाएगा। इसके बाद भाइयों ने उसके गाल पर लगातार 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे, ताकि उसे नींद न आए। दोनों ने युवक को 3 घंटे तक सोने नहीं दिया। डॉक्टरों ने युवक को 20 एंटी-वेनम के इंजेक्शन दिए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। हालांकि, सामान्य तौर पर 5 एंटी वेनम में ही मरीज को बचाया जा सकता है। डॉक्टर्स ने बताया- युवक को काटने वाले सांप की जानकारी न हो पाने के कारण इलाज में ज्यादा दिक्कत हुई। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। अभी उसे अस्पताल में रखा गया है। 12 घंटे से उसका इलाज चल रहा है। मामला जिला मुख्यालय से 48 किलोमीटर दूर अरवल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 8 बजे का है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- परिजनों के मुताबिक, अभय ने सांप डसने के बाद फोन पर बताया कि वह दुकान से घर आने वाला था। इसलिए थोड़ी साफ-सफाई करने के लिए काउंटर के नीचे से झाड़ू निकाल रहा था। तभी सांप ने डंस लिया और फिर तेज से दुकान के बाहर वाली नाली में घुस गया। इस वजह से मैं उसकी प्रजाति पहचान नहीं पाया। खतरनाक होता है कोयलिया गडार सांप बबलू जितेंद्र दास स्नैक रेस्क्यू स्पेशलिस्ट ने बताया- अभय की हालत देखकर लगता है कि उसे करैत सांप ने डंसा होगा। इलाके में इस प्रजाति के सांप अक्सर देखे जाते हैं। हरदोई के ग्रामीण इलाकों और क्षेत्रीय भाषाओं में इसे कोयलिया गडार नाम से पुकारा जाता है, क्योंकि इसका रंग कोयल की तरह चमकदार काला या गहरा होता है। इस पर सफेद रंग की धारियां (पट्टियां) बनी होती हैं। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो सीधे इंसान के नर्वस सिस्टम पर हमला करता है। इसका जहर कोबरा से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इसके काटने से पेट में तेज दर्द, पलकें भारी होना, बेहोशी आना, प्यास लगना आदि लक्षण दिखते हैं। गंभीर न्यूरोपैरालिटिक पॉइजनिंग में 10+10 यानी 20 वायल तक एंटी स्नेक वेनम (ASV) दिया जा सकता है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- कानपुर कारोबारी हत्याकांड- जेल से बाहर आई बहू शालू:कोर्ट ने कहा था- तुरंत रिहा करो, बेटे ने पिता की हत्या कराकर फंसाया कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई बहू शालू सोमवार देर शाम बाहर आ गई। आज दोपहर में कोर्ट ने उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने माना कि शालू का ससुर की हत्या में कोई हाथ नहीं था। रिहाई का आदेश देते हुए कहा- कोर्ट या विवेचक के बुलाने पर शालू को हाजिर होना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में वाटर की पाइपलाइन फटी:तेज बहाव से सड़क पर आया पानी, लोगों ने की रिपयेरिंग की मांग
    Next Article
    पूर्व उपसभापति को धमकी देने वाला बना हिस्ट्रीशीटर:जेल से छूटने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई; सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment