Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में व्यापारी की जमीन पर चला बुलडोजर:दबंगों पर जबरन कब्जे का आरोप, पुलिस ने जेसीबी जब्त की

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में एक व्यापारी ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि दिनदहाड़े बुलडोजर चलाकर उनकी दीवार तोड़ दी गई और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए जेसीबी जब्त कर ली है और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना दादरी थाना क्षेत्र के बिसहाड़ा रोड पर हुई। दादरी निवासी व्यापारी राकेश गोयल ने बताया कि बिसहाड़ा रोड पर उनका एक पुश्तैनी प्लॉट है, जो जीवनलाल के नाम पर दर्ज है। शनिवार को कुछ लोगों ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के उनके प्लॉट पर जेसीबी से दीवार तोड़ दी। राकेश गोयल के अनुसार, इस दौरान 20 से 25 लोग हथियारों के साथ मौके पर मौजूद थे। आसपास के व्यापारियों ने उन्हें जमीन पर जेसीबी चलने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह काम रुकवाया। गोयल ने आरोप लगाया कि उन्हें हथियार दिखाकर डराने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। व्यापारी ने घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को उपलब्ध कराया है और लिखित शिकायत भी दी है। उन्होंने नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। गोयल ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से जेसीबी को जब्त कर लिया है और दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला दो परिवारों के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में कुम्हारों का पुश्तैनी काम संकट में:फ्रिज-फिल्टर से घटी मांग, मेहनत का नहीं मिल रहा दाम
    Next Article
    गाजियाबाद में रात में हुई प्रशासन की मैराथन:दिल्ली बार्डर तक देर रात तक लगा रहा जाम, धावकों की भीड़ के आगे बेबस रहा सिस्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment