Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या:4 साल से रिलेशन में था, भाईयों के साथ सोसाइटी पहुंची थी युवती

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में होली के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नोएडा के सेक्टर-75 आईवी काउंटी सोसाइटी की है। युवक की महिला दोस्त अपने भाइयों को लेकर आई थी। उन्हीं ने बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतारा। दोनों 4 साल से रिलेशन में थे। झगड़ा होने के बाद महिला के भाई ने युवक को सीधा गोली मारी। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना सेक्टर-113 पर डायल-112 के जरिए इस घटना की सूचना मिली। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल में युवक ने दम तोड़ा। सोसाइटी में ही हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, साहिल सिंगल पहले से शादीशुदा था। इसके साथ ही करीब चार सालों से उसका एक अन्य महिला के साथ भी संबंध था। इसी संबंध को लेकर महिला के परिवार में काफी समय से नाराजगी चल रही थी। होली के दिन महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आई थी। बताया जा रहा कि सोसायटी में एंट्री भी साहिल की ओर से कराई गई थी। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में महिला के भाई ने चलाई गोली विवाद के दौरान महिला के एक भाई ने अचानक पिस्टल निकाल ली और साहिल सिंघल पर गोली चला दी। गोली लगते ही साहिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने के बाद सुनकर सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत घायल साहिल सिंघल को परिजन और स्थानीय लोग तुरंत पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, गोली लगने से साहिल की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया थाना सेक्टर-113 पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में होली पर मंदिरों में विशेष श्रृंगार:श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का फूलों, अबीर-गुलाल से किया पूजन
    Next Article
    होली पर रामपुर स्टेशन पर सघन सुरक्षा जांच:पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया सर्च अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment