Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पुलिस का ऑपरेशन कन्विक्शन:जिले की पुलिस ने तीन सालों में 5080 अपराधियों को दिलाई सजा, 117 को आजीवन कारावास

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस ने पिछले तीन साल से ज्यादा समय में 5080 अपराधियों को सजा दिलाने में सफलता पाई है। इसमें 117 अपराधियों को आजीवन कारावास भी हुआ। दावा है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराधियों को सजा गौतमबुद्धनगर में हुई है। पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, दहेज हत्या, अपहरण, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित किया और इन मामलों में मजबूत पैरवी कर अदालत में ठोस सबूत पेश किए।आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी 2023 से 3 अप्रैल 2026 तक कुल 5080 अपराधियों को सजा दिलाई गई। यह कार्रवाई कुल 4549 मामलों में हुई। इन मामलों में दिलाई गई सजा सबूतों के आधार पर मिली सजा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के तहत जांच की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया गया। हर केस में सबूत मजबूत जुटाए गए और गवाहों की सुरक्षा व पेशी सुनिश्चित की गई। यही वजह रही कि बड़ी संख्या में मामलों में दोष सिद्ध हुआ और अपराधियों को सजा मिली। इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में ग्रामीणों का प्रदर्शन:मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जुटे, कहा- रहने का ठिकाना नहीं है
    Next Article
    फिरोजाबाद में चार्जिंग पर लगी बैटरी फटी:मकान में लगी आग, बुझाने के प्रयास में 8 लोग झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment