Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा यूनिकन्वर्ज टेक्नोलॉजीस में राजश्री के इंजीनियरों ने सीखीं बारीकियां:आईओटी और एआई लैब के भ्रमण से छात्र-छात्राओं ने जाना भविष्य की आधुनिक तकनीकों का कामकाज

    3 hours ago

    1

    0

    राजश्री इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी, बरेली के इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं के लिए नोएडा का शैक्षिक भ्रमण तकनीकी ज्ञान के नए द्वार खोलने वाला साबित हुआ। बी0टेक0 के कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विंग के विद्यार्थियों ने यूनिकन्वर्ज टेक्नोलॉजीस प्रा0लि0 में जाकर उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को करीब से देखा। तकनीकी नवाचार और भविष्य की चुनौतियां संस्थान के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने इस भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान दौर डेटा साइंस और मशीन लर्निंग का है। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों को जनरेटिव एआई (GenAI) और एजेंटिक एआई जैसे आधुनिक विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वे भविष्य के प्रोजेक्ट्स में नवाचार कर सकें। लैब विजिट और प्रत्यक्ष अनुभव भ्रमण के दौरान कंपनी के निदेशक श्री कौशलेन्द्र सिंह सिसोदिया ने स्वयं छात्रों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को विशेष रूप से आईओटी (IoT) और एआई लैब का दौरा कराया गया, जहां उन्होंने देखा कि कैसे प्रयोगशाला में विकसित तकनीकें वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने में मदद करती हैं। वर्कशॉप में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन इस शैक्षिक यात्रा के दौरान आयोजित वर्कशॉप में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वेदान्त चौबे, मोहित यादव, कार्तिक गंगवार, आकाशी गुप्ता और स्नेहा भारती जैसे छात्रों ने तकनीकी सत्रों में सक्रिय भागीदारी की और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेषज्ञों को प्रभावित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में युवती की अश्लील फोटो भेजने की धमकी, FIR:पूर्व प्रेमी ने मोबाइल छीनकर रिश्तेदारों को भेज दी तस्वीर, 4 साल से रिलेशन था
    Next Article
    पीलीभीत में युवक की मौत,परिजनों का प्रदर्शन:दो दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment