Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में युवक की मौत,परिजनों का प्रदर्शन:दो दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद के गोवल पतीपुरा गांव में जमीनी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष ने अब एक बड़े जनाक्रोश का रूप ले लिया है। हमले में घायल 30 वर्षीय युवक रवि प्रकाश की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को बीसलपुर-बरेली हाईवे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह पूरा मामला 10 बीघा जमीन की वसीयत से जुड़ा है। गांव के पूर्व प्रधान स्वर्गीय राम सिंह यादव ने अपनी संपत्ति अपनी बेटी अनीता देवी के नाम कर दी थी। इससे उनके भतीजे सत्यपाल और मुरारी लाल रंजिश रखने लगे। इसी विवाद के चलते बीते 27 मार्च को कुछ लोगों ने ट्रैक्टर और धारदार हथियारों से लैस होकर खेत पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर हुए हमले में रवि प्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब रवि का शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। बुधवार सुबह न्याय की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बीसलपुर-बरेली मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। हैरानी की बात यह है कि मंगलवार से लेकर आज गुरुवार तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। गांव में तनावपूर्ण शांति को देखते हुए पीएसी और कई थानों की पुलिस फोर्स मुस्तैद है। बीसलपुर पुलिस ने मामले में पहले ही क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि:"युवक की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।मामले में विवेक,नरदेव और सत्यपाल यादव को गिरफ्तार किया है।अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार ताबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा यूनिकन्वर्ज टेक्नोलॉजीस में राजश्री के इंजीनियरों ने सीखीं बारीकियां:आईओटी और एआई लैब के भ्रमण से छात्र-छात्राओं ने जाना भविष्य की आधुनिक तकनीकों का कामकाज
    Next Article
    15 अप्रैल तक तैयार होगा घाघरा पर पीपा पुल:बाराबंकी में संजय सेतु मरम्मत के लिए आवागमन बंद, वैकल्पिक व्यवस्था तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment