Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नागपुर में 20 रुपये के विवाद पर 76 वर्षीय मोची की हत्या, आरोपी दिलीप पवार गिरफ्तार

    1 hour from now

    1

    0

    नागपुर, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र के नागपुर के बुटीबोरी इलाके में चप्पल की मरम्मत के 20 रुपये देने को लेकर हुए विवाद में 76 वर्षीय मोची पर लोहे के औजार से कथित तौर पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दिलीप पवार (35) के रूप में हुई है जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।मृतक की पहचान जयसिंह राजाराम भैसवार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पवार चप्पल की मरम्मत कराने के लिए मोची की दुकान पर गया था। काम पूरा होने के बाद उसने मरम्मत के पैसे देने से इनकार कर दिया।दुकान पर मौजूद भैसवार ने उससे मरम्मत के 20 रुपये देने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने बताया कि पवार ने कथित तौर पर भैसवार को गाली दी और मोची का काम करने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की त्रिकोणीय निहाई से उसके सिर पर वार कर दिया।घायल व्यक्ति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पैसे देने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हमले में बदल गया। आरोपी ने दुकान पर रखा लोहे का औजार उठाकर बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया।घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ बुटीबोरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala के Kollam में काम शुरू करने से पहले जंगली हाथी का हमला, 80 वर्षीय Rajamma की मौत
    Next Article
    Ranchi में बहुमंजिला इमारत के ऑफिस में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment