Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर आयुक्त बोले गोविंद-नगर में पार्किंग के लिए जगह तलाशें:नटराज सिनेमा के पास जमा मिला वेस्ट, सिनेमा मालिक से वसूला जाएगा यूजर चार्ज

    4 hours ago

    2

    0

    नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा बुधवार को औचक निरीक्षण पर निकले। शहर के हैलट अस्पताल, नरेन्द्र मोहन सेतु, बैंक आॉफ बडौदा फजलगंज, पुराना गोविन्द नगर पुल, चावला चौराहा व घर-घर कूड़ा संग्रहण व सफाई व्यवस्था का नगर आयुक्त ने जायजा लिया। जोन पांच में वार्ड 93 के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद नवीन पण्डित ने बताया कि गोविन्द नगर बाजार शहर का सबसे पुराना बाजार है। मेरे द्वारा पूर्व में भी जोनल अधिकारी को विद्यार्थी मार्केट के पास एवं नटराज सिनेमा के पास पार्किंग हेतु जगह देने की बात कही गयी थी, परन्तु अभी तक उसमें कोई बात नही बनी। नगर आयुक्त ने निर्देश दिये गये कि पार्षद एवं जोनल अधिकारी आपसी विचार विमर्श करते हुए बाजार के दोनों ओर पार्किंग हेतु स्थल चयन की कार्यवाही पूर्ण करें। बंद मिला यूरिनल निरीक्षण के दौरान गोविन्द नगर यूरिनल देखा गया, जो मौके पर बन्द पाया गया। जोनल स्वच्छता अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पानी की मोटर खराब होने के कारण यह यूरिनल बन्द है। निर्देश दिये गये कि 24 घंटे के अन्दर मोटर सही करते हुए यूरिनल को क्रियाशील बनाया जाये। गंदगी मिलने पर वेतन रुका, नोटिस जारी नटराज सिनेमा के बाहर सड़क की साइट पटरी पर काफी मात्रा में सीएण्डी वेस्ट पाया गया। निर्देशित किया गया कि नटराज सिनेमा के मालिक से यूजर चार्ज की वसूली करते हुए सीएण्डडी वेस्ट को उठाया जाये। इसके अलावा डीबीएस कालेज मार्ग पर जगह-जगह काफी गन्दगी पाई गई। सफाई नायक दीपक को कारण बताओ नोटिस जारी करने व सफाई कर्मचारी सुनील व लक्ष्मी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 29 किसानों को मिले पुरस्कार:मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में ट्रैक्टर, स्मार्ट टीवी शामिल
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 48 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:MDA ने नोटिस के बाद भी नहीं हटाए गए निर्माण पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment