Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम का पीएनजी पर टैक्स लगाने की तैयारी:एलपीजी पर प्रति कनेक्शन प्रतिवर्ष 1000 रुपए का टैक्स, इसी पैटर्न पर होगी वसूली

    22 hours ago

    1

    0

    एलपीजी की तर्ज पर अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर भी नगर निगम टैक्स लगाने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे आगामी सदन की बैठक में रखा जाएगा। सदन से मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। शहर के करीब 30 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। जिससे गैस के दामों में बढ़ोतरी निश्चित है। नगर निगम पहले से ही ज्वलनशील पदार्थों जैसे पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी, भूसा, लकड़ी और मिट्टी के तेल पर टैक्स वसूलता आ रहा है। एलपीजी पर प्रति कनेक्शन प्रतिवर्ष 1000 रुपये का टैक्स लिया जाता है। इसी पैटर्न पर पीएनजी कनेक्शन धारकों से भी टैक्स वसूली की योजना है। नए वित्तीय वर्ष से यह व्यवस्था शुरू होने की संभावना है। शहर में इंडियन ऑयल अडानी गैस की पाइपलाइन का विस्तार तेजी से हो रहा है। वर्तमान में सिविल लाइंस, मम्फोर्डगंज, झूंसी, नैनी, बमरौली, कालिंदीपुरम, झलवा समेत कई इलाकों में लगभग 30 हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन सक्रिय हैं। पीएनजी का मौजूदा रेट 51.5 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) है, जो हर दो माह में वसूला जाता है। अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला ने कहा कि एलपीजी की तरह पीएनजी कनेक्शन पर भी टैक्स लगाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सदन में प्रस्ताव पास होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 99 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शुरू:कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिला परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश
    Next Article
    लखनऊ में मांझे से कटी गर्दन: FIR दर्ज:नाका पुल पर हादसा, पीड़ित ने दर्ज करवाया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment