Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम ने विधायक से मैरिज लॉन का ब्योरा मांगा:लखनऊ में हाउस टैक्स असेसमेंट के लिए भेजी नोटिस,15000 स्क्वायर फीट में बना है मैरिज लॉन

    3 hours ago

    1

    0

    भरवारा में सुभासपा विधायक बेदी राम के जमीन की पैमाइश का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। नगर निगम जोन चार से विधायक को हाउस टैक्स असेसमेंट के लिए नोटिस थमा दिया गया है। भरवारा के भेसवारा इलाके में विधायक का मैरिज लॉन है, जिसका हाउस टैक्स असेसमेंट के लिए जोन कार्यालय ने विधायक से जमीन का ब्योरा मांगा है। यह नोटिस नगर निगम अधिनियम 222 के तहत विधायक के मैरिज लॉन को दिया गया है। हालांकि मैरिज लॉन पर विधायक के कर्मचारियों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया तो कर्मचारियों ने गेट पर उसे चस्पा कर दिया है। 15000 हजार स्क्वायर फीट में मैरिज लॉन भरवारा मल्हौर वार्ड के भरवारा में विधायक बेदी राम 15000 स्क्वायर फीट में मैरिज लॉन है। इस मैरिज लॉन का हाउस टैक्स असेसमेंट करने के लिए नगर निगम जोन चार की टीम मौके पर गई थी। लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों मैरिज लॉन की नपाई नहीं कर दी गई। मैरिज लॉन में एंट्री न मिलने पर जोन कार्यालय से नोटिस जारी कर विधायक बेदी राम से जमीन का ब्योरा मांगा गया है। फिलहाल नगर निगम की ओर से जवाब न मिलने पर मैरिज लॉन को सील करने की तैयारी की जा रही है। मामला विधायक से जुड़ा होने के चलते कोई भी नगर निगम का जिम्मेदार अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 15 दिन बाद भी नगर निगम जमीन की नहीं कर पाया पैमाइश खरगापुर इलाके में सरकारी जमीन पर नाले के निर्माण को लेकर विधायक बेदी और स्थानीय पार्षद ममता रावत के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर नगर निगम की ओर से एक कमिटी गठित कर पूरे इलाके में जमीन की पैमाइश का संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने निर्देश दिया था। लेकिन कमिटी गठित हुए 15 दिन हो गए। पर कमिटी में शामिल लेखपाल दो से तीन गाटा संख्या की नपाई कर पाए हैं। बाकी की जमीन पर अबतक पैमाइश का कार्य नहीं हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि मामला सत्ता में शामिल पार्टी से जुड़े विधायक का है। जिसके चलते नगर निगम के अफसर फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर प्रधानाचार्य से 11 लाख रुपए की वसूली निरस्त:हाईकोर्ट ने कहा- रिटायर होने के बाद सीसीआर के अनुच्छेद के तहत कारवाई हो
    Next Article
    ताजमहोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर आगरा डिजाइनर्स का जलवा:पुरानी साड़ियों से बने परिधानों में महिलाओं ने की रैंप वॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment