Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर विकास सचिव पी गुरुप्रसाद ने किया प्रयागराज का दौरा:स्मार्ट होगी संगम नगरी, राम सेतु और हॉस्टल को मिली हरी झंडी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (आवास एवं नगर विकास) पी. गुरुप्रसाद ने मंगलवार को प्रयागराज का दौरा किया। उन्होंने नगर निगम के ऐतिहासिक सदन और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर में प्रस्तावित कई बड़े प्रोजेक्ट्स की सराहना की और उन्हें जल्द शुरू करने के संकेत दिए। नगर निगम के स्मार्ट सिटी हॉल में आयोजित बैठक में महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने शहर की जरूरतों को देखते हुए कई प्रस्ताव प्रमुख सचिव के समक्ष रखे। इनमें राम सेतु प्रोजेक्ट की डीपीआर पेश की गई और इसके लिए बजट की मांग की गई। साथ ही, कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए 'किताबघर' के पास चिन्हित भूमि पर वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण पर भी चर्चा हुई। बैठक में ऐतिहासिक मोहल्ला दारागंज को 'हेरिटेज लुक' देने और वहां विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि पर भी विचार किया गया। पत्थर गिरजाघर के पास स्थित जीजीआईसी परिसर में कार्यालय और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर भी मंथन हुआ। प्रमुख सचिव ने केवल मुख्य शहर ही नहीं, बल्कि नैनी और अरैल क्षेत्र के विकास पर भी जोर दिया। शिवालय पार्क और हॉस्पिटल के पीछे की खाली भूमि पर जनोपयोगी परियोजनाओं को पीपीटी मॉडल के जरिए प्रस्तुत किया गया। निरीक्षण और प्रेजेंटेशन के बाद प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शासन स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज और नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी अरेस्ट:किशोरी सकुशल बरामद, पहले भी इसी मामले में गया था जेल
    Next Article
    सुल्तानपुर में खड़ी बस में पीछे से घुसी डीसीएम:खलासी समेत 4 यात्री घायल, मिर्चा लादकर जौनपुर जा रही थी गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment