Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में खड़ी बस में पीछे से घुसी डीसीएम:खलासी समेत 4 यात्री घायल, मिर्चा लादकर जौनपुर जा रही थी गाड़ी

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में नेशनल हाईवे-731 फोरलेन पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से आ रहे डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा कोथरा कला महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विशाखापट्टनम से तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के बाद बस (यूपी 65 क्यूटी 0890) वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर जा रही थी। रास्ते में यात्री नित्यक्रिया के लिए हाईवे किनारे रुके हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। सी दौरान रामपुर से मिर्चा लादकर जौनपुर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से बस में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और 4 लोगों को हल्की चोटें आईं। डीसीएम का खलासी भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस 1033 मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी यात्रियों को पुलिस की मदद से दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर विकास सचिव पी गुरुप्रसाद ने किया प्रयागराज का दौरा:स्मार्ट होगी संगम नगरी, राम सेतु और हॉस्टल को मिली हरी झंडी
    Next Article
    सुल्तानपुर में तेज रफ्तार वाहन से बुजुर्ग की मौत:लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रोड क्रॉस करते समय हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment