Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूंह में ईंट भट्ठे पर मजदूर की मौत:एक दिन पहले ही चित्रकूट से लौटा था; कमरे में चारपाई पर मिला शव

    5 hours ago

    2

    0

    नूंह जिले के अलदूका गांव के पास स्थित बालाजी ईंट भट्ठा कंपनी में एक अधेड़ मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कर्वी निवासी करीब 45 वर्षीय छोटेलाल के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से इस भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। कमरे में मृत अवस्था में मिला मजदूर जानकारी के अनुसार, छोटेलाल एक दिन पहले ही अपने गांव से काम पर लौटा था। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो साथ काम करने वाले मजदूरों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो छोटेलाल मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना नूंह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारण स्पष्ट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में दो बाइकों की टक्कर:मेजरगंज के पास हादसा, दो युवकों की मौत
    Next Article
    रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफ की:आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया, हर भारतीय से फिल्म देखने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment