Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाई ने ग्राहक पर उस्तरे से हमला किया:गर्दन और कंधे पर आई गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

    10 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घाटी चौराहे पर बाल कटवाने गए एक व्यक्ति पर नाई ने उस्तरे से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति की गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया है। भटनी थाना क्षेत्र के घाटीगांव निवासी 45 वर्षीय मन्नू तिवारी बुधवार को घाटी चौराहे स्थित एक सैलून में बाल कटवाने गए थे। आरोप है कि बाल काटने के दौरान किसी बात को लेकर उनकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने दाढ़ी बनाने वाले उस्तरे से मन्नू तिवारी की गर्दन, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। हमले में मन्नू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच परिजन मन्नू तिवारी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए हैं, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायल मन्नू तिवारी ने आरोप लगाया है कि सैलून संचालक शराब के नशे में था। उन्होंने बताया कि बाल काटने के दौरान जब उन्होंने सही तरीके से काम करने को कहा, तो दुकानदार नाराज हो गया और विवाद करने लगा। इसके बाद उसने उस्तरे से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद भटनी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी अमित राय ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हमले के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- PDA और फायर विभाग का फायर ऑडिट हो:कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई को लेकर भड़के, कहा- घपले की सजा शिक्षामंत्री को मिले
    Next Article
    एटा में ऑटो ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन:ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई, सीओ ट्रैफिक से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment