Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाइजीरियन उमर का पासपोर्ट, लेपटॉप और फोन जब्त:पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा, बिना अनुमति नहीं जा सकेगा बाहर, 16 शिकायतें आईं सामने

    11 hours ago

    1

    0

    साइबर अपराध में लिप्त नाइजीरियन सैफु मयाना उमर को शुरुआती इन्वेस्टिगेशन के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने उसका पासपोर्ट, लेपटॉप और फोन जब्त कर लिए हैं। जिस संस्थान से वह पढ़ाई कर रहा था, वहां भी सूचित कर दिया गया है कि सैफु मयाना उमर को बाहर न जाने दिया जाए। पुलिस के सामने कुछ और नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच शुरु कर दी गई है। पहले एक नजर पूरे मामले पर नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो यानि NCRB बड़े व शातिर अपराधियों को लेकर समय समय पर अलर्ट जारी करता है। कुछ समय पहले मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रहे नाइजीरियन नागरिक सैफु मयाना उमर को लेकर अलर्ट जारी हुआ, जिसके खिलाफ पोर्टल पर आर्थिक अपराध जैसे साइबर ठगी के 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। सभी आर्थिक अपराध से जुड़े थे। पुलिस ने शुरुआती छानबीन की और बुधवार को सैफु मयाना उमर को हिरासत में ले लिया। इसकी एक बड़ी वजह 45 लाख रुपये का लेनदेन था जो कुछ समय पहले ही खाते में हुआ था। उमर बोला- दोस्त यूसुफ डालता रुपया साइबर टीम ने हिरासत के बाद सेफु मयाना उमर को इनटेरोगेट किया। उसका लेपटॉप, मोबाइल के साथ ही वह रूम भी खंगाला, जहां वह रहता है। पूछताछ में सामने आया कि उसी के देश का यूसुफ डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर यहां से गया था जो बड़ी बड़ी रकम उसके खाते में ट्रांसफर करता और फिर जल्द ही निकलवा लेता। यह भी कहा कि उसका किसी फ्रॉड से कोई संबंध नहीं है। तीन साल पहले आया था सुभारती पुलिस की मानें तो सेफु मयाना उमर तीन साल पहले मेरठ आया। उसने बीएससी नर्सिंग की और वर्तमान में वह एनएच-58 स्थित सुभारती यूनिवर्सिटी से एमएससी नर्सिंग कर रहा है। पिछले कुछ महीने से उसके बैक खातों की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज हो रहीं थी। पुख्ता साक्ष्य सामने आने के बाद मेरठ पुलिस से संपर्क हुआ, जिसके बाद सेफु मयाना उमर की निगरानी बढ़ा दी गई। 35 (3) का नोटिस देकर छोड़ा बुधवार रात में सेफु मयाना उमर को उसके हॉस्टल से हिरासत में लेकर थाने लाया गया था। रातभर उसे कस्टडी में रखा गया और पूछताछ हुई। गुरुवार सुबह से फिर पूछताछ का क्रम शुरु हो गया जो शाम तक चला। तेलंगाना में दर्ज तीन अलग अलग शिकायतों के बारे में जाना लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कुछ बैंक खातों का विवरण मांगा गया तो पता चला कि सभी डाटा जला दिया गया है। शाम को टीपीनगर पुलिस ने 35(3) के नोटिस पर साइन कराया और सेफु मयाना उमर को छोड़ दिया। पासपोर्ट, लैपटॉप, मोबाइल जब्त सेफु मयाना उमर के खिलाफ जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इसको देखते हुए टीपीनगर पुलिस ने गुरुवार शाम सेफु मयाना उमर का पासपोर्ट, लेपटॉप, 5 ATM, 2 बैंक पासबुक, एक चेकबुक के अलावा दो मोबाइल फोन जब्त किये और हिदायत दी कि वह बिना पूछे कहीं बाहर ना जाए। नाइजीरियन चेहरों की छानबीन शुरु इस कार्रवाई के बाद पुलिस मेरठ में रह रहे नाइजीरियन छात्रों का रिकार्ड जुटाने में लग गई है। इसके लिए सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेज से संपर्क किया गया है। सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद खलबली मची है। सभी के बैंक खातों की डिटेल्स जुटाकर पुलिस यह देखेगी कि क्या अन्य के खातों में भी इस तरह की बड़ी रकम आई और फिर विड्राल हो गई। एसपी बोले- बिना अनुमति नहीं छोड़ेगा शहर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का साइबर फ्रॉड है, जहां कई लोगों के शामिल होने की संभावना है। गंभीरता से जांच शुरु करा दी गई है। सेफु मयाना उमर को हिदायत दी गई है कि वह मेरठ को छोड़ने की कोशिश ना करें। साथ ही जब भी पुलिस बुलाएगी, उसे आना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3 युवकों ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:गुजैनी में पत्नी के मायके से न आने, काकादेव में नौकरी को लेकर परेशान युवक ने दी जान
    Next Article
    किराए के कमरे में युवक ने की आत्महत्या:मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस, पत्नी एक महीने से मायके में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment