Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी कार्यक्रमों की होर्डिंग सरकारी संपत्तियों पर लगाए का विरोध:कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने निंदा की, बोले-विपक्ष को धमकी दी जाती है

    23 hours ago

    1

    0

    सत्ताधारी दल द्वारा अपने पार्टी के निजी कार्यक्रमों की होर्डिंग सरकारी संपत्तियों पर लगाए जाने की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों पर लगी होल्डिंग नगर निगम और प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर करती है। उन्होंने कहा शहर में नगर निगम और प्रशासन द्वारा अपनाया जा रहा दोहरा रवैया अब किसी से छिपा नहीं है। एक ओर विपक्षी दलों को शहर में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाने से रोका जाता है, उन पर एफआईआर और कार्रवाई की धमकी दी जाती है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों की होर्डिंग्स आज पूरे शहर में सरकारी खंभों और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम लगी हुई हैं। उन्होंने कहा क्या नगर निगम के नियम सिर्फ विपक्ष के लिए हैं?क्या कानून केवल कांग्रेस और अन्य दलों पर ही लागू होता है?और क्या सत्ताधारी दल के लिए नगर निगम के सारे नियम-कायदे खत्म हो जाते हैं?यह साफ तौर पर सत्ता के संरक्षण में नियमों का खुला उल्लंघन है। सरकारी खंभों पर पार्टी की होर्डिंग्स लगना न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह प्रशासन की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुनील कृष्ण रानू ने इस दोहरे चरित्र का कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि “नगर निगम और प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। विपक्षी दलों को होर्डिंग लगाने से रोका जाता है और कार्रवाई की धमकी दी जाती है, जबकि भाजपा की होर्डिंग्स सरकारी खंभों पर पूरे शहर में लगी हैं। यह लोकतंत्र का अपमान है और नियमों की खुली अवहेलना है। कांग्रेस पार्टी इस भेदभाव को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। महानगर कांग्रेस यह मांग करती है कि भाजपा की सभी अवैध होर्डिंग्स तत्काल हटाई जाएँ तथा नगर निगम समान नियम सभी राजनीतिक दलों पर लागू करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान जी के दावे-वादे:बागपत ब्लॉक की बाखरपुर बालेनी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत
    Next Article
    पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव:जेब में मोबाइल और कान में ईयरबड लगा मिला, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment