Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकल करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी एग्जाम में प्रतिबंधित:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रही आयुर्वेदाचार्य की परीक्षा

    12 hours ago

    1

    0

    संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी केंद्र पर कड़ी निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था के साथ संचालित हो रही है। यहां बुधवार को उड़ाका दल ने छापेमारी की। परीक्षा में नकल करते तीन छात्रों को पकड़ा गया। इन तीनों परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रतिबंधित कर दिया गया। आयुर्वेदाचार्य (बीएएमएस) की चल रही मुख्य एवं पूरक परीक्षाओं में सख्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर से संबद्ध सत्र 2022-23 (द्वितीय प्रोफेशनल, बैच-2022) तथा सत्र 2024-25 के छात्रों की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने बताया कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में कराई जा रही है। परीक्षा में शामिल हो रहे 620 परीक्षार्थी इस परीक्षा में लगभग 620 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। केंद्राध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सख्ती से परीक्षा कराई जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उड़ाका दल लगातार परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में तीन छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें परीक्षा से रिस्ट्रिक्ट कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत:एग्जाम खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, गहरे पानी में डूबा
    Next Article
    हरदोई में शराब पीकर नाली में गिरा युवक, VIDEO:गंदे पानी और कीचड़ में सना, नशे में होने के कारण कदम लड़खड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment