Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी के बहाने महिला से ठगी:बलरामपुर में 70 हजार रुपये हड़पे, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

    12 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नौकरी के नाम पर एक महिला से हजारों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने बाद में महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अजबनगर फरेंदा गांव की निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति का निधन 17 मार्च 2025 को हुआ था। पति की मृत्यु के बाद वह अपने बेटे और बेटी के साथ आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। इसी दौरान मोबीन (निवासी पाटकजोतिया) और आजम (निवासी लखनऊ) लक्ष्मी देवी के संपर्क में आए। दोनों ने खुद को रेलवे में टीटी बताकर उनके बच्चों को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप आरोपियों ने विश्वास जीतने के बाद कागजी कार्रवाई, स्टांप और अन्य खर्चों के नाम पर लक्ष्मी देवी से अलग-अलग समय पर पैसे मांगे। महिला ने लगभग 70 हजार रुपये से अधिक की रकम दे दी, जिसके लिए उसे अपनी जमीन भी गिरवी रखनी पड़ी। हालांकि, आरोपियों ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद आरोपियों ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया। पीड़िता के अनुसार, उनसे कहा गया कि यदि वह मुस्लिम धर्म अपना लेती हैं, तो उन्हें न केवल उनके पैसे वापस मिलेंगे, बल्कि 7 से 8 लाख रुपये अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी जब लक्ष्मी देवी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वे लगातार फोन कर उन्हें लखनऊ आने के लिए दबाव डाल रहे थे।इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, इसमें गंभीर आरोप शामिल होने के कारण गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निकाह में बवाल; जमकर चले ईंट-पत्थर, कई के सिर फूटे:लखनऊ में डीजे में डांस पर भिड़े घराती और बराती
    Next Article
    हाईटेक तकनीक से लैश होगा नगर निगम का कंट्रोल रूम:सटीक होगी बारिश की जानकारी, जलभराव से पहले दूर कर ली जाएगी कमी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment