Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:बुलंदशहर में युवक से बैंक खाते खुलवाकर संदिग्ध लेनदेन, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने युवक को मारुति सुजुकी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर उससे बैंक खाते खुलवाए और फिर उन खातों के माध्यम से संदिग्ध लेनदेन किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी भोलेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हाल ही में उसे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को मारुति सुजुकी कंपनी का कर्मचारी बताया और नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बाद उसे व्हाट्सऐप पर ऑफर लेटर भेजकर इंटरव्यू के लिए कहा गया। तीन अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए आरोप है कि बाद में जालसाजों ने अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर भोलेन्द्र से तीन अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। इसके बाद उससे एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड की जानकारी ली गई और कोरियर के माध्यम से ये सभी दस्तावेज मंगवा लिए गए। पीड़ित ने बताए गए पते पर सभी दस्तावेज भेज दिए थे। कुछ समय बाद जब बैंक कर्मी भोलेन्द्र के घर पहुंचे और उसे खातों में हो रहे संदिग्ध लेनदेन की जानकारी दी, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने तुरंत अपने खातों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भोलेन्द्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले में आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा कैंट सीट पर विधायक जीएस धर्मेश या कोई और:सपा से ममता टपलू या बलवेंद्र जाटव पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    ‘डिप्टी कलेक्टर उठिए...’ रात में सर ने फोन कर जगाया:लखनऊ की प्राइमरी टीचर कृतिका चौधरी बनीं SDM, यूपी PCS में आई 30वीं रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment