Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौकरानी ने घर से पार की ज्वेलरी:2 साल काम करके भरोसा जीता, 15 दिन गांव जाने की बात कहकर फरार हो गई

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में घर में काम करने वाली नौकरानी पर लाखों के जेवर पार कर दिए। 2 साल काम करके पहले भरोसा जीता फिर घटना को अंजाम देकर फरार हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। भोलानाथ कुआं निवासी तलत खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर में पिछले करीब दो सालों से नसीमुन उर्फ कल्लो नाम की महिला झाड़ू-पोछा और बर्तन का काम करती थी। घर की पहली मंजिल के कमरे में किताबों की अलमारी में एक पर्स के अंदर 10 सोने की चूड़ियां और एक सोने की अंगूठी रखी थी। ईद के दिन 21 मार्च की सुबह करीब 8 बजे नसीमुन ईदी और वेतन लेने घर आई थी। रुपए लेने के बाद वह ऊपर के कमरे में सफाई करने के लिए अकेले गई और करीब 40-50 मिनट बाद नीचे आकर बोली कि वह 15 दिन के लिए गांव जा रही है। इसके बाद वह जल्दी से घर से निकल गई। पीड़िता ने बताया कि ईद के तीसरे दिन उनकी बेटी ससुराल से आई और चूड़ियां व अंगूठी मांगी। जब वह अलमारी से जेवर निकालने पहुंचीं तो पर्स खाली मिला। उसमें रखी चूड़ियां और अंगूठी गायब थीं। शक होने पर उन्होंने नसीमुन के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में उसकी बेटी से संपर्क करने पर उसने कहा कि उसकी मां अब लखनऊ काम करने नहीं आएगी और बार-बार फोन न करें। पीड़िता का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी नसीमुन वापस काम पर नहीं लौटी। जिससे पता चलता है कि उसी ने जेवर चोरी किए हैं। मामले में इंस्पेक्टर सहादतगंज संतोष आर्या का कहना है पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप की कोशिश बाद गला घोंटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार:सुसाइड दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया, दो दोस्त फरार
    Next Article
    लखनऊ में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी:ऐप में ₹10.99 करोड़ की फर्जी वैल्यू दिखाकर 22 लाख और मांगे, अकाउंट फ्रीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment