Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को मिले सुरक्षा कवच:पीलीभीत में स्वरोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए गए

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित 'नमस्ते' (NAMASTE) योजना के अंतर्गत गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, गरिमा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के किट वितरित किए। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड सौंपे इस दौरान सफाई कर्मचारियों (SSWs) को आधुनिक पीपीई (PPE) किट और सेफ्टी किट प्रदान की गई। यह किट सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, पात्र सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड सौंपे गए। आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को सिलाई मशीनों का भी वितरण किया गया। सफाई कार्य को पूरी तरह मशीनीकृत केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 'मैनुअल स्कैवेंजिंग' (हाथ से सफाई) जैसी खतरनाक प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 'नमस्ते' योजना का मुख्य लक्ष्य सफाई कार्य को पूरी तरह मशीनीकृत करना है, ताकि किसी भी सफाई कर्मी को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े। यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। इसके तहत सफाई कर्मियों को मशीनों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक सफाई मित्र को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि मशीनीकरण से न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सफाई कर्मचारियों को समाज में एक सम्मानजनक स्थान और सुरक्षित कार्य वातावरण भी मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोशल मीडिया, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर:होली-ईद को लेकर अलर्ट, DM बोलीं- कोई नई परंपरा न शुरू करें
    Next Article
    मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि, हाईकोर्ट में सुनवाई कल:शंकराचार्य यौन उत्पीड़न केस में मजिस्ट्रेट के सामने बटुकों का बयान, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment