Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोशल मीडिया, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर:होली-ईद को लेकर अलर्ट, DM बोलीं- कोई नई परंपरा न शुरू करें

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आगामी होली और ईद-उल-फितर त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ये त्योहार पूर्ण संयम और समन्वय के साथ मनाए जाएं, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक अपशब्द, भड़काऊ भाषण या धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास न करे। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट करने से बचें, जिससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शरारती और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में बैठक जिलाधिकारी जसजीत कौर आज दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होली, रमजान और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ये निर्देश दिए। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें कानून व्यवस्था को प्रभावित करने या सांप्रदायिक भावना भड़काने संबंधी कोई जानकारी मिलती है, तो वे स्वयं हस्तक्षेप न करें। इसके बजाय, तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कर सकें। नगर पंचायत को सफाई-लाइट को लेकर निर्देश जिलाधिकारी ने दोहराया कि जिला प्रशासन सभी त्योहारों, जिनमें होली, रमजान और ईद-उल-फितर शामिल हैं, को पूर्ण सौहार्द, पारंपरिक तरीके से और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे ऐसा कोई कार्य न करें जो अपारंपरिक हो या जिससे सांप्रदायिक सौहार्द या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। इसके अतिरिक्त, सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को विशेष सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आपस में मिलकर त्योहार मनाने की अपील इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जिले के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ आगामी त्यौहार रमजान, होली एवं ईद उल फितर को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए विस्तार से थानावार चर्चा की तथा होली त्यौहार में जिले के विभिन्न स्थानों पर होने वाले जुलूस के बारे में जानकारी की गयी तथा होली, रमजान, ईद उल फितर के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी लोग अपने धार्मिक रीति-रिवाज से एक-दूसरे का सम्मान करते हुए अपने त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इन लोगों की रही मौजूदगी इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुनाल रस्तोगी, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी व ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस, सभी संबंधित विभागीय अधिकारी सहित समस्त थाना प्रभारी व विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में कमजोर दुकानदारों के पुनर्वास की मांग:सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को मिले सुरक्षा कवच:पीलीभीत में स्वरोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment