Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैनो उर्वरक महाअभियान से जुड़ेगा सिद्धार्थनगर:किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का नया रास्ता

    1 day ago

    1

    0

    इफको ने देशभर में नैनो उर्वरक जागरूकता महाअभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक नैनो उर्वरकों के प्रति जागरूक करना और पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करना है। उत्तर प्रदेश का सिद्धार्थनगर जिला भी इस अभियान से जुड़ेगा। इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने नई दिल्ली से पांच नैनो प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान देश के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलों तथा 3,477 तहसीलों में संचालित होगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से 'आत्मनिर्भर भारत' और 'सहकार से समृद्धि' मिशन के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। इसका मुख्य लक्ष्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में मदद करना है। दिलीप संघाणी ने बताया कि नैनो NPK लिक्विड (8-8-10) और नैनो NPK ग्रेन्युलर (20-10-10) को उर्वरक नियंत्रण आदेश (FCO) में शामिल करना भारतीय कृषि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सिद्धार्थनगर जिले में इस अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम, किसान प्रशिक्षण शिविर और फील्ड डेमो आयोजित किए जाएंगे। सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से किसानों को नैनो यूरिया, नैनो DAP, नैनो NPK, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। ड्रोन तकनीक और फोलियर स्प्रे के जरिए उर्वरक उपयोग का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इफको के अनुसार, नैनो यूरिया और नैनो DAP की लाखों बोतलों की बिक्री हो चुकी है, जो पारंपरिक उर्वरकों के लाखों मीट्रिक टन के बराबर है। इससे लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और आयात लागत में भारी बचत हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सिद्धार्थनगर जैसे कृषि प्रधान जिले में यह अभियान किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जनआंदोलन बनाने का आह्वान दिलीप संघाणी ने कहा कि नैनो उर्वरक केवल उत्पाद नहीं बल्कि कृषि में बदलाव की क्रांति है। उन्होंने किसानों और सहकारी संस्थाओं से अपील की कि इस अभियान को जनआंदोलन बनाएं, ताकि “कम लागत, अधिक उत्पादन और स्वस्थ पर्यावरण” का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इफको द्वारा चलाया जा रहा यह महाअभियान अब सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए नई तकनीक, बेहतर उत्पादन और आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक बड़ा अवसर बनकर सामने आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आठ दिन पहले गायब बालिका का सुराग नहीं:प्रयागराज में नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई सुराग
    Next Article
    गोरखपुर में संगिनी शाखा का पद ग्रहण समारोह:नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, संगठन के कामों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment